{"_id":"65aab687feae1aa63709ee19","slug":"on-january-22-4300-lamps-will-be-lit-in-three-temples-of-kanina-narnol-news-c-203-1-sroh1011-6868-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 22 जनवरी को कनीना के तीन मंदिरों में 4300 दीये जलाएं जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 22 जनवरी को कनीना के तीन मंदिरों में 4300 दीये जलाएं जाएंगे
Fri, 19 Jan 2024 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 19 Jan 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
कनीना। कनीना में ठाकुरजी का बड़ा मंदिर के प्रांगण में चार दिन रामचरित्र मानस रामायण भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में किया गया। रामायण का पाठ विधि विधान से यजमान पवन कुमार, सरोज देवी प्रतिष्ठ आसन पर बैठकर कलश चौकी की स्थापना की गई। यह कार्य 11 से 3 बजे तक होगा। रामायण के पाठ जोशी बबली द्वारा किए जाएंगे।
इस मौके पर मंदिर के पुजारी कंवर सेन वशिष्ठ ने बताया भारत 1947 में आजाद हो गया था देश के विभिन्न भागों में सांप्रदायिक विचारधारा का बोलबाला है जो अभी तक जारी है। भगवान श्री राम के आगमन से सनातन विचारधारा का भी प्रचार प्रसार होगा। कंवर सिंह वशिष्ठ ने बताया कि महर्षि वशिष्ठ व उनके शिष्य श्रीराम के द्वारा स्थापित ईश्वर साक्षी सनातन का जो विचार उस समय के समाज को दिया था वह आमजन के हृदय में आज भी है। श्री राम की सनातन विचारधारा का प्रचार प्रसार होगा और देश के लोग फिर से प्रेम और रिश्ते नाते को मुख्य समझकर सुख में जीवन जी सकेंगे।
मोहन सिंह पूर्व पार्षद ने कहा कि 22 जनवरी को शाम को कनीना के सभी मंदिरों में हजारों दीये जलाकर जय श्री राम, जय श्री राम के नारों से सनातन का स्वागत किया जाएगा। मोहन सिंह ने बताया कि ठाकुरजी मंदिर में 1100 दीये जलाए जाएंगे, श्याम मंदिर में 2100 दीय, बाबा राधे दास आश्रम में 1100 दीपक जलाए जाएंगे और घर-घर में दीप जलाकर दीपावली कि तरह उत्सव मनाया जायेगा। इस मौके पर शकुंतला, मुकेश, फुला, माया, संगीता, सुनीता, जितेंद्र, ध्रुव, पवन शर्मा, सरोज देवी मौजूद रहे।