{"_id":"67fab495d1ed21e1220429f4","slug":"on-hanuman-janmotsav-balajis-slogans-kept-resonating-in-the-city-narnol-news-c-196-1-nnl1003-123348-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हनुमान जन्मोत्सव पर शहर में गूंजते रहे बालाजी के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हनुमान जन्मोत्सव पर शहर में गूंजते रहे बालाजी के जयकारे
Sun, 13 Apr 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-04हनुमान जन्मोत्सव को लेकर सीताराम मंदिर में मावे का केक काटते मंडल के सदस्य। संवाद
नारनौल। शहर के विभिन्न मंदिरों में चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि के दिन शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सभी मंदिरों में बालाजी महाराज का शृंगार किया गया।
हनुमान जन्मोत्सव को लेकर रघुनाथपुरा स्थित विशालकाय हनुमान जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। वहीं महावीर मार्ग स्थित श्री प्राचीन हनुमान मंदिर को भी बालाजी का भव्य शृंगार किया। संगीतमय सुंदरकांड पाठ के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। हनुमान जयंती को लेकर प्राचीन कड़िया वाले मंदिर में सुबह हवन व इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मंदिर के पुजारी नरेंद्र शर्मा के सानिध्य में आयोजित किया गया।
मोहल्ला संघीवाड़ा स्थित सीताराम मंदिर में विराजमान दक्षिण मुखि सिद्ध सिंदूरी हनुमानजी की प्रतिमा के समक्ष श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल एवं श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ द्वारा हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम मंडल के प्रधान आचार्य क्रांति निर्मल के सानिध्य में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य रूप मंडल के संस्थापक ज्ञान स्वरूप भारद्वाज व महेश चंद शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस बार शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव होने को लेकर सर्वप्रथम कई लोगों द्वारा शनि की दशा व अपने कष्ट निवारण के लिए सिंदुरी चोला हनुमानजी को चढ़ाया। इसके बाद बालाजी का भव्य शृंगार किया गया। मंडल के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा बालाजी के सम्मुख मावे का केक काट गया। हनुमान जन्मोत्सव को लेकर हनुमान चालीसा व सुंदरकांड पाठ किया गया। अंत में मंडल के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा नारियल फोड़कर मंदिर में बालाजी के उपर टिनशेड लगवाने के कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर विकास अग्रवाल, दिनेश बारी, कुलभूषण शर्मा, दीपक शर्मा, गोविंद भारद्वाज, अजय गुप्ता, सत्यप्रकाश, सौरभ भारद्वाज, युधिष्ठिर शर्मा, कविता, उर्मिला, आशा, संतोष व सविता आदि मौजूद रहे।
हनुमान जन्मोत्सव को लेकर महावीर चौक पताली हनुमान मंदिर, गुदड़ी वाले हनुमान मंदिर व मोहल्ला फलसा स्थित हनुमान मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं श्री मेहंदीपुर बालाजी मित्र मंडल द्वारा अग्रवाल सभा में भंडारे का आयोजन किया गया। नंदी गोशाला के समीप बने मंदिर श्री राम दरबार परिसर में संत माधवदास महाराज के सानिध्य में हनुमान जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मुकेश सोनी व गुरुदत्त ने मंदिर पर हनुमान जी की ध्वजा चढ़ाई व भोग लगाकर सामूहिक आरती की गई। सभी मंदिरों में दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही और बालाजी के जयकारे गूंजते रहे।