{"_id":"6afc8e4f18774532ee0caa16","slug":"on-gopashtami-seek-happiness-and-prosperity-by-worshiping-mother-cow-in-cow-sheds-narnol-news-c-196-1-nnl1003-147827-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गोपाष्टमी पर गोशालाओं में गोमाता का पूजन कर मांगी सुख-समृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गोपाष्टमी पर गोशालाओं में गोमाता का पूजन कर मांगी सुख-समृद्धि
विज्ञापन
फोटो नंबर-04गोपाष्टमी को लेकर गो माता का पूजन करती महिलाएं। संवाद
नारनौल। शहर में मंगलवार को गोपाष्टमी पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर की विभिन्न गोशालाओं और मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही।
महिलाओं ने विधि-विधान से गोमाता का पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गोशालाओं में हवन, पूजन और अन्नकूट प्रसाद वितरण के आयोजन हुए जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
श्री गोपाल गोशाला में सुबह हवन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद महिलाओं ने गोमाता को साड़ी, वस्त्र, पुष्पमालाएं और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। श्रद्धालुओं ने गोमाता के चरणों में दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-शांति की कामना की। पूरे परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा।
विज्ञापन
इसी प्रकार निजामपुर रोड स्थित श्री अनाथ गोशाला में भी गोपाष्टमी पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां अश्वनी शास्त्री ने मुख्य यजमान संतोष, बद्री प्रसाद गर्ग और गोशाला संरक्षक सुनील यादव से विधि-विधान के साथ हवन एवं पूजन संपन्न करवाया।
धार्मिक अनुष्ठान के बाद अन्नकूट प्रसाद का आयोजन किया गया। सुबह करीब दस बजे शुरू हुआ प्रसाद वितरण कार्यक्रम दोपहर बाद तक जारी रहा। प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और सैंकड़ों लोगों ने अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया।
शहर की उपचार गोशाला सहित अन्य स्थानों पर भी अन्नकूट प्रसाद वितरित किया गया। पर्व के दौरान समाजसेवियों, गोभक्तों, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गोपूजन और सेवा के माध्यम से श्रद्धालुओं ने गोमाता के प्रति अपनी आस्था और समर्पण प्रकट किया।