फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   On completion of 75 years, religious Ramlila Chadunwada will stage the Leela in the form of Diamond Jubilee

Mahendragarh-Narnaul News: 75 वर्ष पूरे होने पर हीरक जयंती के रूप लीला का मंचन करेगी धार्मिक रामलीला चादुंवाड़ा

Mon, 15 Sep 2025 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
On completion of 75 years, religious Ramlila Chadunwada will stage the Leela in the form of Diamond Jubilee
फोटो नंबर-21धार्मिक रामलीला चांदुवाड़ा के मंच पर रिहर्सल करते कलाकार। संवाद
नारनौल। शहर की सुप्रसिद्ध श्री धार्मिक रामलीला ट्रस्ट, चांदुवाड़ा के रंगमंच पर 20 सितंबर से भगवान राम की लीला का मंचन शुरू होगा। सभी तैयारियां और रिहर्सल जोरों पर चल रही हैं। यह आयोजन इस बार अपनी हीरक वर्ष में प्रवेश करने के कारण विशेष रहेगा। चारों तरफ विशेष लाइटिंग और आकर्षक सजावट के साथ रामलीला का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन

मोहल्ला चांदुवाड़ा की धार्मिक रामलीला की शुरुआत सन् 1950 में पंडित रेवती नंदन ने की थी। इस बार रामलीला के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। पंडित रेवती नंदन के बाद इसका संचालन सत्यनारायण हरित देख रहे थे, जिनका एक वर्ष पूर्व सड़क हादसे में निधन हो गया। उसके बाद रामलीला ट्रस्ट के सदस्य इसे निर्बाध रूप से चला रहे हैं। इसमें संरक्षक शिंभु दयाल गर्ग की विशेष भूमिका रही है, जो 80 वर्ष के हैं और 65 वर्षों से रामलीला से जुड़े हैं।
विज्ञापन

रामलीला देखने के लिए लोगों में फिर से उत्साह जागा है। इसे देखते हुए ट्रस्ट ने पुराने मंच को बड़ा किया है, पंडाल का विस्तार किया गया है और ऊपर टिन शेड लगवाई गई है। इस बार रामलीला में बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई है, जिससे जंगल और राजमहल आदि के दृश्य समयानुसार दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला का मंचन मोहन सोनी द्वारा हरियाणवी फोक एचडी यूट्यूब चैनल पर भी लाइव दिखाया जाएगा। मोहन सोनी लोगों को इस माध्यम से जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। रामलीला ट्रस्ट के प्रधान संजय गर्ग, रामलीला के प्रधान नरेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष जगदीश भारद्वाज और सचिव दीपक हरित हैं।



बाक्स-
रामलीला के प्रति लोगों की रूचि को बढ़ता देख समस्त कार्यकारिणी ने रामलीला के मंच का स्वरूप भी बदल दिया है। पिछले दो तीन वर्षों से रामलीला को देखने के लिए काफी संख्या में लोग आ रहे हैं। इस बार 75 वर्ष पूरे होने को लेकर रामलीला अपनी हीरक जयंती मनाएगी। इसे लेकर रामलीला मंच को भव्य रूप से सजाने के अलावा पत्रों के अभिनय में भी जीवांत रूप देखने को मिलेगा।

संजय गर्ग, प्रधान धार्मिक रामलीला ट्रस्ट चांदुवाड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed