फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   On 26th, BJP's state in-charge will honor the winners of the livestock exhibition.

Mahendragarh-Narnaul News: 26 को भाजपा के प्रदेश प्रभारी करेंगे पशुधन प्रदर्शनी के विजेता पशुपालकों को सम्मानित

Sun, 25 Feb 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 25 Feb 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
On 26th, BJP's state in-charge will honor the winners of the livestock exhibition.
महेंद्रगढ़। हकेवि जांट-पाली में चल रही प्रदेश स्तरीय तीन दिवसीय 40वीं पशुधन प्रदर्शनी में 26 फरवरी को प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब पशुधन प्रदर्शनी में बतौर मुख्यातिथि विजेता पशु पालकों को सम्मानित करेंगे। तीन दिवसीय प्रदर्शनी समारोह के समापन पर देब किसानों और पशुपालकों को प्रेरित भी करेंगे। वहीं रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पशुपालकों को खेती व पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल रविववार व सोमसार को भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि महेंद्रगढ़ जिले के केंद्रीय विश्वविद्यालय में पशुधन प्रदर्शनी 24 फरवरी से शुरू हुई पशुधन प्रदर्शनी में प्रदेश से हजारों की संख्या में किसान पहुंच रहे हैं। प्रदर्शनी का उद्देश्य उत्तम नस्लों के उत्कृष्ट पशुधन को बढ़ावा देना है। कृषि विभाग द्वारा पशुधन प्रदर्शनी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है जिसमें हर रोज लाखों रुपये के पुरस्कार वितरित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस मेले में पशुपालन, डेयरी, खाद्य प्रसंस्करण, कृषि, बागवानी, मछलीपालन एवं अन्य संबंधित क्षेत्र के उत्पादों, तकनीकों तथा यंत्रों आदि की भी एक विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है। 26 फरवरी को समापन पर भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और किसानों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें पुरस्कृत भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed