फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Omprakash Yadav congratulated all the elected chairman and councilors

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने दी सभी चेयरमैन व पार्षदों को दी जीत की बधाई

Thu, 23 Jun 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Omprakash Yadav congratulated all the elected chairman and councilors
नारनौल। प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने नारनौल नगर परिषद में भाजपा-जजपा प्रत्याशी संगीता यादव की हार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जनता जनार्दन का फैसला हम स्वीकार करते हैं। जनता के जनादेश का सम्मान करते हैं। उन्होंने निर्वाचित चेयरमैन और पार्षदों को बधाई दी।
विज्ञापन

उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी कमलेश सैनी को जीत की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीतने के बाद प्रत्याशी सभी नागरिकों का होता है। नारनौल के सभी नागरिकों को नए चेयरमैन से काफी उम्मीद है। पूरा विश्वास है कि वे शहर का विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से शहर के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। चेयरमैन सहित सभी नगर पार्षद मिलकर योजनाबद्ध तरीके से शहर का सर्वांगीण विकास करवाएंगे। प्रजातंत्र में परिणाम के बाद हम सब को एक साथ मिलकर कार्य करना होता है। यही इस देश की प्रजातांत्रिक प्रणाली की खूबसूरती है। उन्होंने सभी निकाय के विजय चेयरमैन व पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि वे सबको साथ लेकर विकास कार्यों की योजना बनाएं तथा उसे धरातल पर उतारने में सरकार का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सबका साथ सबका विकास का नारा चरितार्थ करते हुए विकास कार्य करवाने हैं। यह एक ऐसी पार्टी है जो सबको साथ लेकर चलती है। किसी के साथ भेदभाव नहीं करती। सभी निकायों में नए प्रतिनिधित्व के बाद विकास कार्यों में और अधिक तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed