फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Officials sought report on not starting the work of martyr memorial

शहीद स्मारक का कार्य शुरू न होने पर अधिकारियों ने मांगी रिपोर्ट

Wed, 27 Jul 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Officials sought report on not starting the work of martyr memorial
नारनौल। नसीबपुर में छह वर्षों से शहीद स्मारक का काम लंबित रहने पर लोक संपर्क विभाग के एससीएस ने रिपोर्ट मांगी है। उपायुक्त ने जन संपर्क अधिकारी एवं नगर परिषद के अधिकारियों को रिपोर्ट दो दिन में भेजने का निर्देश दिया है। अमर उजाला ने इस मुद्दे को कारगिल विजय दिवस पर प्रमुखता से उठाया था। उसके बाद सरकार एवं प्रशासन हरकत में आया है।
विज्ञापन

अहीरवाल वीरों की भूमि रही है। इस भूमि के चीन युद्ध से लेकर अब तक सभी 186 वीर देश के लिए शहादत दे चुके हैं। नवंबर 2016 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नसीबपुर में शहीद स्मारक बनाए जाने की घोषणा की थी। पहले यह प्रोजेक्ट बनाए जाने के लिए पर्यटन विभाग को दिया गया था लेकिन पांच वर्ष बीत जाने के बाद पर्यटन विभाग की ओर से इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद फरवरी में इस प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लोक संपर्क विभाग को सौंप दी गई थी। फरवरी से लेकर अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा के घोषणा करने के बाद भी जमीन तक ट्रांसफर नहीं हो पाई थी। यह मुद्दा अमर उजाला ने सोमवार के र्माइ सिटी के प्रथम पेज पर टॉप बाक्स में प्राथमिकता से प्रकाशित किया गया था। इसके बाद लोक संपर्क के उच्चाधिकारी हरकत में आए हैं। अब उन्होंने जिला उपायुक्त से इस प्रोजेक्ट की वर्तमान स्थिति में रिपोर्ट मांगी है। उपायुक्त ने लोक संपर्क विभाग के अधिकारी एवं नगर परिषद अधिकारियों को दो दिन में रिपोर्ट दिए जाने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed