फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Officials rushed to see rain water in village Basai did not get out of car, villagers fury

गांव बसई में जलभराव देखने पहुंचे अधिकारी गाड़ी से नहीं उतरे, ग्रामीणों में रोष

Sun, 26 Jul 2020 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Officials rushed to see rain water in village Basai did not get out of car, villagers fury
गांव बसई में भरे पानी को दिखाते हुए ग्रामीण। - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। गांव बसई में बारिश का पानी भरा होने पर ग्रामीणों में रोष है। सोशल मीडिया पर ग्रामीणों ने इस समस्या को उजागर किया। इसके बाद पंचायत ऑफिसर मोहनलाल गांव में पहुंचे। उन्होंने मौके का मुआयना किया। ग्रामीणों ने कहा कि अधिकारी ने गाड़ी से उतरकर समस्या नहीं सुनी।
विज्ञापन

सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने पिछले वर्ष गांव बसई को गोद लिया था। गांव में अभी तक विकास कार्य शुरू नहीं हो सके। बारिश के मौसम में पानी गांव के जोहड़ से ओवरफ्लो होकर गलियों में आ गया है। जिस कारण लोगों को अपने घरों से निकलना भी दूभर हो गया है। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर रविवार से धरना देने का एलान किया था।
विज्ञापन

रविवार को पंचायत अधिकारी मोहनलाल गांव में पहुंचे। उन्होंने गाड़ी में बैठे बैठे ही निरीक्षण किया। स्टेडियम में करीब 20- 25 ग्रामीण बैठे हुए थे। अधिकारी को मौके पर आया देखकर ग्रामीणों ने उनसे मिलने की कोशिश की। ग्रामीणों का आरोप है कि वह आवाज लगाते रहे। पंचायत अधिकारी गाड़ी से नहीं उतरे। अधिकारी मौके पर आए थे तो उन्हें ग्रामीणों से मिलना चाहिए था। गांव में जलभराव की विकट समस्या है। आसपास के मकानों में दरारें आ चुकी हैं। मंदिर का मुख्य रास्ता, गांव का मेन खेल का मैदान व आरओ प्लांट से पानी लाने के लिए प्लांट पर पहुंचने के लिए बारिश के पानी से ही गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्या का समाधान होना चाहिए : अधिकारी इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। ग्रामीण सुंदरलाल, नेतराम, नवीन, जोगिंदर शर्मा, संजय, रणबीर, पीटीआई अनिल सिंह, दीपक जोशी, जितेंद्र सिंह व समुंदर सिंह आदि ने कहा कि अब सब्र का बांध टूट रहा है। जब तक उग्र रूप नहीं दिखाया जाएगा, तब तक प्रशासन जागने वाला नहीं है। छोटे बच्चों को घर से निकलना बड़ा मुश्किल हो गया है। बारिश का पानी कई दिन भरा होने से इसमें बदबू फैल रही है, जिससे महामारी फैलने का खतरा हो गया है। सरपंच प्रतिनिधि हरिओम सिंह ने कहा कि पंचायत अधिकारी आए थे। उन्होंने 3 दिन का समय मांगा है। सोमवार को महेंद्रगढ़ बीडीपीओ कार्यालय बुलाया है। सोमवार को दो वाटर पंप उपलब्ध करवाए जाएंगे। पानी निकासी के बाद नाले का काम शुरू कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed