फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Officials drive over potholes and get jolted every day, yet the road remains unbuilt.

Mahendragarh-Narnaul News: हर रोज गड्ढों में हिचकोले खाकर निकलते हैं अधिकारी, फिर भी नहीं बन रही सड़क

Wed, 17 Jun 2026 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Officials drive over potholes and get jolted every day, yet the road remains unbuilt.
फोटो संख्या:73- लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह के नजदीक बदहाल अवस्था में मार्ग--संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। हर रोज गड्ढों से हिचकोले खाते हुए अधिकारी गाडि़यों से गुजरते हैं। इसके बावजूद शहर में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से किला मार्ग तक लगभग 100 मीटर लंबा सड़क का हिस्सा बदहाल स्थिति में है। जगह-जगह गहरे गड्ढे बन चुके हैं जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और आसपास के दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को अवगत कराने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। बारिश के मौसम में यह समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन

नगरपालिका की अनदेखी के कारण यह सड़क लगातार बदहाल बनी हुई है। इस मार्ग पर दुपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार वाहन चालक गड्ढों से बचने के प्रयास में संतुलन खो बैठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार इस सड़क से प्रतिदिन लगभग पांच हजार से अधिक लोग आवागमन करते हैं। इसके बावजूद न तो मरम्मत कार्य शुरू किया गया है और न ही स्थायी समाधान की कोई पहल होती दिख रही है।
----------
सड़क की खराब स्थिति का असर उनके कारोबार पर भी पड़ रहा है। ग्राहकों को दुकान तक पहुंचने में असुविधा होती है और कई बार लोग इस मार्ग से आने से बचते हैं। बारिश के दिनों में इन गड्ढों में पानी भर जाता है। इसके साथ ही पूरे रोड पर पानी खड़ा हो जाता है।
--- ढिल्लू दुकानदार।
----------
राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से किला मार्ग तक के इस क्षतिग्रस्त 100 मीटर सड़क मार्ग की शीघ्र मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं की संभावना न रहे।
--- दिनेश दत्त शर्मा, राहगीर।
---------
वर्जन:
बजट के अभाव में कार्य रुका हुआ है। जैसे ही बजट पास होगा, शहर में तीन-चार सड़कों का जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर सड़कों का निर्माण किया जाएगा। लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

---रमेश सैनी, नगरपालिका प्रधान, महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:73- लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह के नजदीक बदहाल अवस्था में मार्ग--संवाद

फोटो संख्या:73- लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह के नजदीक बदहाल अवस्था में मार्ग--संवाद

फोटो संख्या:73- लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह के नजदीक बदहाल अवस्था में मार्ग--संवाद

फोटो संख्या:73- लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह के नजदीक बदहाल अवस्था में मार्ग--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed