{"_id":"667318340aa03b7b8803c3f1","slug":"officials-alert-after-symbolic-protest-poles-installed-in-master-colony-in-presence-of-police-narnol-news-c-203-1-sroh1011-110207-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सांकेतिक धरने के बाद चेते अधिकारी, मास्टर कालोनी में पुलिस की उपस्थिति में लगवाए पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सांकेतिक धरने के बाद चेते अधिकारी, मास्टर कालोनी में पुलिस की उपस्थिति में लगवाए पोल
Wed, 19 Jun 2024 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 19 Jun 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। लघु सचिवालय में दो घंटे के सांकेतिक धरने के बाद बुधवार को मास्टर कालोनी में ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू कर दिया। जब निगम के कर्मचारी पोल लगाने पहुंचे तो कालोनी के ही कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। इसके बाद निगम के अधिकारियों द्वारा दो बार मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस बल की मौजूदगी में ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई।
शहर की मास्टर कॉलोनी में कम वोल्टेज बिजली पहुंच रहीं हैं। गर्मी का मौसम होने के कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया हैं। करीब एक वर्ष से कॉलोनी के लोग अलग से ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग रहे थे। कॉलोनी के लोग जिला प्रशासन से लेकर सरकार को अवगत कराया था। लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। गत छह जून को भी कॉलोनी के लोगों ने ट्रांसफार्मर लगाने की मांग को लेकर उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा था। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने एक सप्ताह के अंदर ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन दिया था। समयावधि पूरी होने के बाद गुस्साए लोगों ने मंगलवार लघु सचिवालय के बाहर समाजसेवी बलवान फौजी के नेतृत्व में दो घंटे सांकेतिक धरना दिया था। एसडीएम संजीव कुमार से मिले आश्वासन के बाद कॉलोनी के लोगों ने धरना समाप्त किया था।
दो बार मौके पर बुलानी पड़ी पुलिस
एसडीएम संजीव कुमार के आदेशानुसार बिजली निगम के अधिकारी बुधवार की सुबह कालोनी में पहुंचकर पोल लगाने का कार्य शुरू कर दिया था। करीब एक घंटे बाद कॉलोनी में रह रहे एक व्यक्ति की ओर से कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया। मौके पर पुलिस की टीम बुलानी पड़ी। पुलिस की मौजूदगी में ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू किया गया। दोपहर के समय के बार फिर कॉलोनी के लोगों द्वारा कार्य रुकवा दिया गया। इसके बाद दोबारा से पुलिस को बुलाना पड़ा। इस दौरान इंजीनियर संदीप शास्त्री, राजीव कुमार, सत्यवान, राजेश, रामकिशन, रमेश कुमार, जितेंद्र कुमार, मोनू, गोविंद, वेदप्रकाश, शिव कुमार, विनय, महेश कुमार, सत्यवीर, राजेश कुमार मौजूद रहे।