फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Officers redressed complaints in the camp

शिविर में अधिकारियों ने किया शिकायतों का निवारण

Mon, 20 Dec 2021 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Officers redressed complaints in the camp
सभागार भवन में लगाए गए शिविर में लोगों को सेवाएं देते कर्मचारी। संवाद - फोटो : Narnol
सरकार के निर्देशानुसार जिला में गुड गवर्नेंस सप्ताह के तहत सोमवार को लघु सचिवालय के नजदीक स्थित सभागार भवन में विभिन्न विभागों ने लोगों को सेवाएं दी।
विज्ञापन

एसडीएम नारनौल मनोज कुमार ने शिविर का निरीक्षण किया। सभागार भवन में आयोजित इस शिविर में सीएम विंडो व सीपी ग्राम की लंबित शिकायतों का निवारण किया गया। इसके अलावा सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत सभी लंबित शिकायतें भी निपटाई गई। इस मौके पर राज्य सरकार की ओर से लगाए गए प्रॉमिनेंट पर्सन भी मौजूद रहे, ताकि सीएम विंडो पर आई समस्या का तुरंत समाधान करके एक्शन टेकन रिपोर्ट भेजी जा सके।
जिला राजस्व अधिकारी तथा जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी ने स्वामित्व स्कीम के तहत प्रॉपर्टी डीड बनाकर वितरित की। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा ने मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के लाभार्थियों की ओर से किए गए आवेदनों का निपटान किया। लोगों का सबसे अधिक रुझान कृषि विभाग के डेस्क पर था। यहां पर कृषि विभाग की ओर से लगाए गए काउंटर पर मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर किसानों का पंजीकरण किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत लंबित आवेदनों को बैंक तथा बीमित कंपनियों के साथ मिलकर उनके दावे निपटाए। शिविर नोडल अधिकारी तहसीलदार नारनौल विकास दिनभर सभागार में मौजूद रहे। इस मौके पर बीडीपीओ नारनौल प्रमोद के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

गुड गवर्नेंस सप्ताह के तहत बीडीपीओ कार्यालय महेंद्रगढ़ में शिविर आज
गुड गवर्नेंस सप्ताह के तहत 21 दिसंबर को बीडीपीओ कार्यालय महेंद्रगढ़ में शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें नायब तहसीलदार सतनाली नोडल अधिकारी होंगे। एसडीएम महेंद्रगढ़ ओवर आल इंचार्ज होंगे तथा बीडीपीओ महेंद्रगढ़ व नगरपालिका सचिव सहयोग करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी अपनी डेस्क लगाकर सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed