फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Officers found missing in SDM's inspection

एसडीएम के निरीक्षण में नदारद मिले अधिकारी

Thu, 24 Feb 2022 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Officers found missing in SDM's inspection
एसडीएम मनोज कुमार ने वीरवार को अटेली उप खजाना कार्यालय अटेली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खजाना कार्यालय में खजाना अधिकारी व क्लर्क अनुपस्थित मिले, जबकि कंप्यूटर ऑपरेटर ही अपनी ड्यूटी पर मिला। एसडीएम ने हाजिरी रजिस्टर को चेक किया तो उनमें किसी प्रकार का मोमेंट नहीं मिला। अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

एसडीएम मनोज कुमार ने बताया कि खजाना कार्यालय में लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि कार्यालय में केवल ऑपरेटर के सहारे ही कार्य चलता है। खजाना अधिकारी व लिपिक अक्सर अनुपस्थित रहते है तथा अपने दूसरे निजी कार्य करते हैं। औचक निरीक्षण करने पर दोनों कर्मी नदारद मिले। एसडीएम ने कहा कि सरकारी कार्यालयों उपस्थिति व लोगों के कार्य समय पर हो तथा उन्हें किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए प्रशासन औचक निरीक्षण करता है। नदारद मिले कर्मियों का कारण बताओं स्पष्टीकरण मांगा है। औचक निरीक्षण का कार्य आगे भी जारी रहेंगे। अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों के खिलाफ विभागीय व नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed