{"_id":"681d02a8362b91f30403b63e","slug":"objection-raised-over-dustbin-not-being-visible-narnol-news-c-196-1-nnl1003-124347-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कूड़ादान दिखाई नहीं देने पर आपत्ति जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कूड़ादान दिखाई नहीं देने पर आपत्ति जताई
Fri, 09 May 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 09 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-24नागरिक अस्पताल में व्यवस्थाओं को लेकर कर्मचारियों से पूछताछ करते निदेशक डॉ. विरें
-कहीं तार ढीले तो कहीं नहीं दिखे कूड़ेदान फिर निदेशक ने लगाई फटकार
- निदेशक ने दो घंटे तक किया पूरे अस्पताल का दौरा
फोटो-22 से 24 तक
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। नागरिक अस्पताल का वीरवार सुबह 11 बजे एनएचएम निदेशक डॉ. विरेंद्र यादव ने निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों के साथ करीब एक घंटे तक बैठक की।
निदेशक डॉ. विरेंद्र यादव करीब 12 बजे से अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेना शुरू किया। सबसे पहले ट्राॅमा सेंटर का जायजा लिया। उन्हें खुले तार दिखाई दिए। इस पर उन्होंने ठीक करने के आदेश दिए। इसके बाद जैसे ही वे थोड़ा आगे गए तो उन्हें टैंक में पानी जमा दिखा दिखाई दिया। इस पर मलेरिया विभाग के चिकित्सक को बुलाकर व्यवस्था को ठीक करने के लिए कहा। अस्पताल के भवन में खरपतवार को साफ करने के आदेश दिए।
अस्पताल में खराब लाइट सहित बदहाल शौचालयों और कहीं भी कूड़ादान दिखाई नहीं देने पर आपत्ति जताई। निदेशक ने सभी कमियों को दूर करने के लिए एक माह का समय दिया। निदेशक ने गायनी वार्ड, महिला वार्ड, अल्ट्रासाउंड तथा ब्लड बैंक का भी दौरा किया।
निरीक्षण के दौरान जिले में क्रियान्वित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रम जैसे एनएचएम, रेफरल ट्रांसपोर्ट सेवा, आयुष्मान भारत योजना, टीकाकरण, गुणवत्ता नियंत्रण, पीएनडीटी, एफआरयू, परिवार नियोजन, टीबी नियंत्रण इत्यादि की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
इंसेट
कमियां मिलने पर एक दूसरे पर टालते रहे अधिकारी
निदेशक ने अस्पताल की कमियों के बारे में पूछा तो सभी एक दूसरे पर टालते नजर आए। निदेशक के पूछने पर कुछ कर्मचारी मशीनों का नाम तक नहीं बता सके। अस्पताल में गेट पर बेतरतीब खड़े वाहनों पर भी नाराजगी व्यक्त की। अस्पताल में इस दौरे के दौरान उनके साथ सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार व एमएस आशा शर्मा सहित अन्य चिकित्सक भी मौजूद रहे।
वर्जन:
अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर वीरवार को सामान्य दौरा किया। इसमें बजट व स्टाफ की कमियों को भी पूरा करना था। सुबह अटेली व नारनौल आए। सभी कमियों को दूर करने के आदेश दे दिए हैं। 18 मई को नागरिक अस्पताल में बनकर तैयार ट्राॅमा सेंटर के उद्घाटन की संभावना भी है। अटेली में स्टाफ की कमियों को दूर करने व नए चिकित्सकों की भर्ती की जाएगी।- डॉ. विरेंद्र यादव निदेशक,एनएचएम पंचकूला।