फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Oath administered for girl safety and eradication of social evils

Mahendragarh-Narnaul News: बालिका सुरक्षा व सामाजिक कुरीति उन्मूलन की दिलवाई शपथ

Tue, 04 Mar 2025 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 04 Mar 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Oath administered for girl safety and eradication of social evils
फोटो नंबर- 02दया नगर में नवविवाहित दंपत्ति को पौधा भेंट करती डॉ.कृष्णा आर्या व अन्य। स्रोत-
नारनौल। लोक संस्कृति संरक्षण प्रकोष्ठ और मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल अभियान के सौजन्य से दयानगर में नारी सशक्तीकरण, प्रकृति संरक्षण व सामाजिक कुरीति उन्मूलन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें नवविवाहित दंपती योगेश व सुमन से बालिका सुरक्षा व सामाजिक कुरीति उन्मूलन संकल्प पत्र भरवाया गया। शपथ दिलवाई गई। वार्ड नंबर 21 निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सिलोचना व महेंद्र सिंह के आवास पर आयोजित संगोष्ठी में डॉ. कृष्णा आर्या मौजूद रहीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या, पर्दा प्रथा, लैंगिक भेदभाव, स्त्री अशिक्षा, जल एवं प्रकृति दोहन एवं पाखंडवाद जैसी बुराइयों का खात्मा सिर्फ युवा शक्ति के सहयोग से ही हो सकता है। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सिलोचना ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे और बेटी की शादी साथ साथ की है। जिसमें उन्होंने ना तो दहेज लिया और ना ही बेटी को शादी में दहेज देकर विदा किया है। इस तरह दहेज जैसी कुरीति की खिलाफत कर एक अच्छी शुरुआत की पहल अपने घर से की है। जिसकी सराहना करते हुए लोकसंस्कृति संरक्षण प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. कृष्णा आर्या ने उनको पौधा भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर योगेश, सुमन, कृष्णा देवी, सरला, रक्षा, दीपक, अनुराधा, ईश्वर, दलबीर व सरोज के साथ अनेक महिलाएं उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed