{"_id":"664a535a565b51e2f1048d64","slug":"nyaya-mahapanchayat-anger-at-the-administration-24-hour-ultimatum-narnol-news-c-203-1-sroh1011-109578-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: न्याय महापंचायत... प्रशासन पर आक्रोश, 24 घंटे का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: न्याय महापंचायत... प्रशासन पर आक्रोश, 24 घंटे का अल्टीमेटम
Mon, 20 May 2024 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 20 May 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:51-गांव धनौंदा में आयोजित न्याय महापंचायत में अपनी बात रखता वक्ता--स्रोत--संवाद
कनीना (महेंद्रगढ़)। उन्हाणी गांव के पास हुए स्कूल बस हादसे में मृत व घायल बच्चों के परिजनों ने रविवार को गांव धनौंदा में न्याय महापंचायत का आयोजन किया। इसमें 26 गांव के करीब 250 से अधिक लोगों ने 24 घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना देने की चेतावनी दी है।
न्याय महापंचायत में ग्रामीणों ने कहा कि अभी तक आरोपी सुभाष लोढ़ा को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इसको लेकर ग्रामीणों में रोष है। महापंचायत में चेतावनी दी गई कि 24 घंटे के अंदर आरोपी सुभाष को गिरफ्तार कर शेष मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 21 मई को उपमंडल अधिकारी नागरिक कनीना के कार्यालय के समक्ष धरना दिया जाएगा।
न्याय महापंचायत की अध्यक्षता प्रमुख समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने की। ठाकुर रतन सिंह चेयरमैन, राजेंद्र सिंह नंबरदार, जिला पार्षद अजीत सिंह, सरपंच प्रतिनिधि थानेदार बीरसिंह परमार, डॉ. कंवरपाल, सूबेदार पाल मदन सिंह, भरत सिंह, दुष्यंत, महेश, रविंद्र, ओम प्रकाश शर्मा ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में जानबूझकर देरी कर न्याय में बाधक बन रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार व पुलिस प्रशासन द्वारा पीड़ित परिजनों की मांगों की लगातार की जा रही उपेक्षा के कारण झाड़ली, धनौंदा व आसपास के गांवों के लोगों में भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
यह हैं प्रमुख मांगें
1. बस हादसे की जांच हाई कोर्ट के सिटिंग जज से कराई जाए।
2. फरार स्कूल निदेशक सुभाष लोढ़ा को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।
3. मृत बच्चों के परिजनों को एक-एक करोड़ व घायल बच्चों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए।
4. हादसे में मृत बच्चों की याद में स्मारक बनावाया जाए।
5. मृत बच्चों के परिवारों को सरकारी नौकरी व आजीवन निशुल्क चिकित्सा सुविधा मिले।
6. स्कूल संचालक राजेंद्र सिंह लोढ़ा को ग्रीवेंस कमेटी के पद से तत्काल हटाया जाए।
7. घायल बच्चों को भविष्य में सरकारी नौकरी व 100 प्रतिशत दिव्यांगता प्रमाण पत्र और आजीवन निशुल्क चिकित्सा सुविधा मिले।
न्याय महापंचायत में यह लोग रहे मौजूद
रतन सिंह चेयरमैन, सूबेदार प्रताप सिंह, सरपंच प्रतिनिधि बीरसिंह परमार, पृथ्वी सिंह पंच, अजीत सिंह जिला पार्षद, सुनील पंच, पूर्व सरपंच मुकेश, भारत सिंह, राजेंद्र सिंह नंबरदार, ओमप्रकाश शर्मा, अजय पहलवान, डॉ. मुकेश, मीर सिंह वैद्य, इंद्रपाल सिंह पंच, विक्रम सिंह पंच, कमल सिंह, मुख्तियार सिंह, श्यामलाल अग्रवाल, रविंद्र सिंह, पूर्व पंच बाली सिंह, सूबेदार छाजू सिंह, यादराम, मदन तंवर, सूबेदार मदन सिंह, अशोक, हनुमान, पवन, महेंद्र सिंह, डॉ. कंवरपाल सिंह, सतीश शर्मा, दुष्यंत, गिरधारी, पूर्व बीडीसी सदस्य अशोक तंवर, विष्णु शर्मा, सतीश जोशी, दर्शन कोच, मुकेश पंच, शिवकुमार स्वामी, डॉ. बालकिशन आदि ग्रामीण मौजूद रहे।