रेवाड़ी। बाल भवन परिसर में नंबरदार एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष उदयराज राव ने की। बैठक में जिले सहित दक्षिण हरियाणा के नंबरदारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष उदयराज राव ने कहा कि 21 दिसंबर को दक्षिण हरियाणा के सभी जिलों के नंबरदार रेवाड़ी में एकत्रित होंगे।
इस अवसर पर सर्वसम्मति से निर्णय लेकर नंबरदारों की लंबित मांगों को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि लंबे समय से नंबरदारों की कई मांगें सरकार के समक्ष लंबित हैं जिनका समाधान अब आवश्यक हो गया है। सम्मेलन से सरकार का ध्यान इन समस्याओं पर आकर्षित किया जाएगा।
बैठक में जिला संयोजक सतीश नंबरदार औलांत, जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, जिला सचिव जोगेंद्र राव, कृष्ण कुमार, धर्मबीर नंबरदार मुरादपूरी, सुंदर लाल नंबरदार आदि मौजूद रहे।