{"_id":"664161e3eafc4ea9240d0e55","slug":"now-the-power-corporation-will-add-the-number-of-electricity-meter-with-the-family-identity-card-narnol-news-c-203-1-sroh1012-109441-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अब बिजली निगम परिवार पहचान पत्र के साथ जोड़ेगा बिजली मीटर के नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अब बिजली निगम परिवार पहचान पत्र के साथ जोड़ेगा बिजली मीटर के नंबर
Mon, 13 May 2024 06:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 13 May 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। विभिन्न सरकारी योजनाओं को परिवार पहचान पत्र से जोड़ने के बाद अब बिजली कनेक्शन संबंधी जानकारी भी इसी पोर्टल से जोड़ी जाएगी। बिजली निगम परिवार पहचान पत्र से कनेक्शन जोड़ने के लिए डाटा अपडेट करने में जुट गया है। इसके लिए बिजली निगम की टीम गठित कर दी गई है। जो परिवार पहचान पत्र से कनेक्शन जोड़ने का कार्य करेगी।
निगम के कर्मचारी प्रत्येक कनेक्शन को आधार कार्ड व पीपीपी नंबर के सहारे बिजली निगम में डाटा अपडेट करेंगे जो सीधे फैमिली आईडी से जुड़ेगा। भविष्य में सरकार के पास इसी पोर्टल पर बिजली संबंधी डाटा भी उपलब्ध रहेगा। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में कुल 17 हजार बिजली कनेक्शन है। हरियाणा सरकार की ओर से कोई भी अगर सब्सिडी, बिल माफी योजना व अन्य स्कीम अगर दी जाती है, तो उपभोक्ताओं को इसका फायदा मिलेगा।
घर-घर जाएगी बिजली निगम की टीम
परिवार पहचान पत्र से बिजली कनेक्शन जोड़ने के लिए बिजली निगम ने तैयारियां कर ली है। इसके लिए बिजली निगम ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लिए टीम बनाई जाे घर-घर जाएगी। शहरी क्षेत्र में हर वार्ड वाइज 15 कर्मचारियों की ड्यूटी व ग्रामीण क्षेत्र में हर गांव वाइज दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कर्मचारी घर-घर जाकर परिवार पहचान पत्र व आधार कार्ड के नंबर लेगी। इसके बाद बिजली कनेक्शन को पोर्टल से जोड़ा जाएगा। इसी के आधार पर बिजली निगम की उपभोक्ताओं को बिजली बिल में छूट व अन्य सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
इतने उपभोक्ताओं के हो चुके लिंक
महेंद्रगढ़ डिविजन के अंतर्गत पांच डिविजन आते है। पांचों डिविजन में अब तक 23806 उपभोक्ताओं के 5306 उपभोक्ताओं के बिल लिंक हो चुके है, जबकि 18500 उपभोक्ताओं के बिल लिंक करना बाकी है।
डिविजन लिंक हुए पेंडिंग
बुचावास 1090 2611
शहर महेंद्रगढ़ 1289 5906
महेंद्रगढ़ सब अर्बन 1022 3345
कनीना 794 4011
सतनाली 1111 2627
हरियाणा सरकार की ओर से बिजली कनेक्शन का परिवार पहचान पत्र से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत महेंद्रगढ़ में शहर में 15 कर्मचारी व गांवों में हर गांव वाइज दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उपभोक्ताओं को सरकार द्वारा दी जाने सुविधा का लाभ मिल सके। उपभोक्ता इसके लिए सहयोग करें।
सुनील कुमार एसडीओ, बिजली निगम कार्यालय, महेंद्रगढ़।