फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Now the city will be tricolor, work of installing tricolor lights started

Mahendragarh-Narnaul News: अब शहर होगा तिरंगामय, तिरंगा लाइट लगाने का कार्य शुरू

Tue, 24 Dec 2024 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 24 Dec 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Now the city will be tricolor, work of installing tricolor lights started
महेंद्रगढ़। अब शहर तिरंगे के रंग में रंगा नजर आएगा। नगर पालिका ने सोमवार से तिरंगा लाइट लगवाने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी, जेई नवदीप की देखरेख में राव तुलाराम चौक से बालाजी चौक तक खंभो पर तिरंगा लाइट लगाने शुरू कर हो गया है। शहर में करीब 9 लाख रुपये की लागत से नगर पालिका की ओर से शहर मुख्य मार्गाें पर तिरंगा लाइट लगाई जाएगी। एक माह में इसका कार्य शुरू किया जाएगा।
जेई नवदीप ने बताया कि नगर पालिका पालिका की ओर से शहर में तिरंगा लाइट लगाने के लिए अक्तूबर में करीब 9 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया था। 9 दिसंबर को टेंडर अलॉट कर दिया गया। सोमवार से तिरंगा लाइट लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। शहर में एक साथ तिरंगे की झलक दिखेगी। बाद में यह केसरिया, सफेद, हरे रंग में बदलती रहेगी। एक मिनट में कई बार तिरंगे की आकृति दिखेगी। शहर में करीब 150 तिरंगा लाइट लगाने का लक्ष्य रखा है। शहर में मुख्य मार्गों पर लगे खंभों पर एलईडी व लड़ी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

इंसेट

प्रथम चरण में इन स्थानों पर लगेगी लाइट
शहर के राव तुलाराम चौक से बालाजी चौक, रिवासा फ्लाई ओवर, माजरा चुंगी से रेलवे फाटक तक, कैंची मोड पर तिरंगा लाइट लगाई जाएगी। असके बाद बालाजी चौक से मसानी चौक, मसानी चौक से भगवान परशुराम चौक, भगवान परशुराम चौक से कॉलेज रोड तक, भगवान परशुराम चौक से बालाजी चौक तक, बाला जी चौक से रेलवे रोड तक, विश्वकर्मा चौक से डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक तक तिरंगा लाइट लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------

वर्जन....
शहर में 9 लाख रुपये से 150 तिरंगा लाइट लगाई जानी है। सोमवार से राव तुलाराम चौक से बालाजी चौक तक तिरंगा लाइट लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही शहर के अन्य हिस्सों में तिरंगा लाइट लगाने का कार्य पूरा कर दिया जाएगा।-संजोश शर्मा, एमई, नगर पालिका महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed