फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Now the city government will investigate the illegal encroachments and registry of its own house members.

Mahendragarh-Narnaul News: अब शहरी सरकार कराएगी अपने ही हाउस सदस्यों के अवैध कब्जों व रजिस्ट्री की जांच

Tue, 10 Feb 2026 11:01 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Now the city government will investigate the illegal encroachments and registry of its own house members.
फोटो संख्या:-71 नगरपालिका भवन---संवाद
महेंद्रगढ़। अब शहरी सरकार के प्रधान, उप प्रधान व पार्षदों की नगरपालिका की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे, रजिस्ट्री व अतिक्रमण की जांच की जाएगी। नगरपालिका प्रधान की ओर से जिला नगर आयुक्त को पत्र भेजकर यह मांग उठाई गई है।
विज्ञापन

डीएमसी को भेजे गए पत्र में प्रधान की ओर से नपा हाउस के प्रधान, उप प्रधान व पार्षदों की ओर नगरपालिका की जमीन पर किसी भी रूप में किए गए अवैध कब्जे, अतिक्रमण व रजिस्टी की जांच की मांग उठाई गई है।
विज्ञापन

प्रधान रमेश सैनी की ओर से जिला नगर आयुक्त को लिखे गए पत्र में बताया कि नगरपालिका क्षेत्र में विकास कार्याें, आमजन व पालिका के हितों में यह कार्य कराना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरपालिका हाउस के प्रधान, उप प्रधान व पार्षदों या इनके परिवार द्वारा नगरपालिका की जमीन पर किसी भी रूप में किए गए अवैध कब्जे की जांच कराकर उसे शीघ्रता से हटाने के लिए सात दिन में एक कमेटी का गठन किया जाए। एक माह के समय में सभी जांच पूरी करा पाए गए अवैध कब्जे या अतिक्रमण को हटवाया जाए।

--------------
नपा हाउस में खींचतान के चलते लिया यह निर्णय
नगरपालिका हाउस की 29 जनवरी व छह फरवरी को होने वाली हाउस की बैठक कोरम के अभाव में स्थगित हो चुकी है। शहर की सरकार में आपसी खींचतान चल रही है। प्रधान व पार्षद दो धड़ों में बंट गए हैं। वहीं हाउस की पिछले दो-तीन बैठकों के दौरान प्रधान व पार्षदों ने एक-दूसरे पर नपा की जमीन पर अवैध कब्जा करने व करवाने के आरोप लगाते हुए एक-दूसरे पर सवाल उठाए थे। इसके बाद हाउस की होने वाली पिछले दो बैठकें भी कोरम के अभाव में स्थगित करनी पड़ी थी। इसके बाद अब नगरपालिका की ओर से 13 फरवरी को हाउस की बैठक का निर्णय लिया गया। इसमें से कुछ पार्षदों ने एजेंडे की काॅपी लेने से ही मना कर दिया है लेकिन अब इस जांच में नपा हाउस में शामिल, प्रधान, उप प्रधान व पार्षदों द्वारा किए गए अतिक्रमण व अवैध कब्जों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed