फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Now the aim is to provide water to every farm: Kanwar Singh Yadav

अब प्रत्येक खेत में पानी पहुंचाना है लक्ष्य : कंवर सिंह यादव

Sat, 28 Sep 2024 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 28 Sep 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Now the aim is to provide water to every farm: Kanwar Singh Yadav
फोटो संख्या:77- वि​भिन्न गांवों में  ग्रामीणों को संबो​धित करते बीजेपी  प्रत्याशी कंवर सिंह याद
महेंद्रगढ़। दक्षिण हरियाणा करीब 50 वर्ष से नहरी पानी को तरस रहा था। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद भाजपा ने जिला के प्रत्येक गांव में नहरी पानी पहुंचाया है। अब भाजपा सरकार किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक खेत में पानी पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। यह विचार भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह यादव ने अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
विज्ञापन

कंवर सिंह यादव ने कहा कि उन्होंने इस बार मुख्यमंत्री से मिलकर गांव माजरा कलां के समीप दोहान नदी में जवाहरलाल कैनाल को अतिरिक्त पानी डालने के प्रोजेक्ट का मंजूरी दिलाई थी। दोहान नदी में पानी आने के बाद करीब 50 गांवों के जलस्तर में सुधार आया है। कंवर सिंह यादव ने क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाया कि तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद जो घोषणाएं भाजपा के संकल्पपत्र में की गई है वे सभी एक-एक करके प्रदेश में लागू की जाएंगी। भाजपा का लक्ष्य स्पष्ट है कि समूचे प्रदेश में गरीबों, मजदूरों, कर्मचारियों, महिलाओं के विकास और उत्थान के लिए कार्य कर प्रदेश को एक विकसित प्रदेश बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed