फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Now small traders will also be able to send goods by goods train

Mahendragarh-Narnaul News: अब छोटे व्यापारी भी मालगाड़ी से भेज सकेंगे सामान

Wed, 19 Feb 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 19 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Now small traders will also be able to send goods by goods train
नारनौल। रेलवे ने छोटे और मझौले व्यापारियों के हित में मालगाड़ी से सामान भेजने की नीति में बदलाव किया है। कम मात्रा व वजन का सामान अभी तक व्यापारी रेलवे के पार्सल वैन के द्वारा ही भेज सकते थे। मालगाड़ी डिब्बों से भेजने के लिए पूरी गाड़ी को किराये पर लेना होता था।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार रेलवे बोर्ड ने माल लदान की नीति में बदलाव किए हैं। अब सीमेंट, कोयला, खाद्यान्नों इत्यादि बड़े मदों के साथ-साथ अन्य सामान जैसे दवाइयां, दुग्ध उत्पाद, मसाले, कपड़े, बिजली के उपकरण इत्यादि छोटे मद भी बीसीएन ( बोगी कवर्ड वैगन) मालगाड़ी में लदान कर परिवहन किए जा सकेंगे। इससे छोटे व्यापारियों को लाभ होगा एवं रेलवे को राजस्व प्राप्ति के लिए नया स्रोत मिलेगा।
विज्ञापन

इसके लिए परिवहन किए जाने वाले सामानों की सूची निर्धारित की गई है। इन मदों का मालभाड़ा मालगाड़ी में भी पार्सल वैन की तरह पार्सल दरों पर ही निर्धारित किया गया है। व्यापारी को एक वैगन में कम से कम न्यूनतम वजन 14 टन या वास्तविक वजन का शुल्क लिया जाएगा। इस तरह बुक किए गए सामानों में मालगाड़ी के डिब्बों की संख्या भी 42 के स्थान पर न्यूनतम संख्या भी 30 निर्धारित की गई है। साथ ही साधारण मालगाड़ी में भी जगह होने पर इस तरह के सामान लदे हुए वैगन जोड़े जा सकेंगे।रेलवे बोर्ड ने यह आदेश 1 वर्ष के लिए जारी किए हैं तथा इसकी समीक्षा कर इसे आगे भी जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed