फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Now Rakhi will reach safely in water proof envelope, 2200 envelopes arrived at the main post office

Mahendragarh-Narnaul News: अब वाटर प्रूफ लिफाफे में सुरक्षित पहुंचेगी राखी, मुख्य डाकघर में आए 2200 लिफाफे

Wed, 09 Aug 2023 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 09 Aug 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Now Rakhi will reach safely in water proof envelope, 2200 envelopes arrived at the main post office
वाटर प्रूफ लिफाफा दिखाते डाकपाल।
नारनौल। अब डाक विभाग के सहयोग से दूर शहरों में भी समय पर राखी पहुंच सकेंगी। इसके लिए डाक विभाग ने विशेष प्रबंध किया है। नारनौल डाक विभाग के पास वाटर प्रूफ लिफाफे पहुंच गए है। दूरदराज रहने वाले भाइयों को बहनें अब वाटर प्रूफ लिफाफे में रक्षासूत्र (राखी) सुरक्षित भेज सकेंगी। बारिश के मौसम में भी राखी नहीं भीगेंगी।
विज्ञापन

वाटर प्रूफ लिफाफा डाकघर में 2200 लिफाफे पहुंच गए है और विभाग की तरफ से एक लिफाफे का मूल्य दस रुपये रखा गया है। इसके बाद मुख्य डाकघर नारनौल से जिले के 11 पोस्ट ऑफिस में भेजे जाएंगे। जिले में 30 अगस्त को रक्षा बंधन मनाया जाएगा। जिले के युवक सेना या आजीविका के लिए घर से दूर रह रहे हैं। उनके लिए समय से राखी पहुंचे, इसके लिए जरूरी है कि राखी समय से प्रेषित भी की जाए। इसके साथ जिला में दूसरे शहरों में आने वाली डाक को भी प्राथमिकता के साथ वितरण किया जाए।बारिश के मौसम पहले वाटर लिफाफा नहीं होने से राखी भीग जाती थी, जिससे खराब होने का डर रहता था, लेकिन अब डाक विभाग द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर वाटर प्रूफ लिफाफे जारी किए है, जिससे राखी भीगने से बच सकेगी।
विज्ञापन




लिफाफा अलग होने से समय पर पहुंच जाती है डाक
डाक विभाग के कर्मचारी हिम्मत सिंह ने बताया कि रक्षा बंधन पर स्पेशल लिफाफे होने से कर्मी काे डाक पहचाने में आसानी होती है। इससे कर्मचारी पहले रक्षाबंधन के लिफाफे को उसे पहुंचाने का कार्य करता है। पहले सभी लिफाफे एक जैसे होने की वजह से कर्मी को पता नहीं चल पाता था कि किस लिफाफे में राखी डाली हुई है। इसकी वजह से कई बार देरी से डाक पहुंच जाती थी, लेकिन अब अलग लिफाफा होने से समय पर डाक पहुंच जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन





नारनौल मुख्य डाकघर में 2200 वाटर प्रूफ लिफाफे आ चुके हैं। अब यहां से जिले के अन्य डाकघरों में भी वाटर प्रूफ लिफाफे पहुंचा दिए जाएंगे। इस वाटर प्रूफ लिफाफे का मूल्य दस रुपये रखा गया है।
-अशोक गर्ग, डाकपाल, हेड ऑफिस, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed