फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Now railway passengers will get the facility of health checkup at the station also

Mahendragarh-Narnaul News: अब रेल यात्रियों को स्टेशन पर भी मिलेगी स्वास्थ्य जांच की सुविधा

Sun, 12 Jan 2025 05:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 12 Jan 2025 05:43 AM IST
विज्ञापन
Now railway passengers will get the facility of health checkup at the station also
नारनौल। अब रेल यात्री रक्तचाप, ऊंचाई, वजन, बॉडी मास इंडेक्स, ब्लड व ऑक्सीजन लेवल, शरीर में वाटर लेवल, शरीर का तापमान आदि जांच बिना किसी नमूने के करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त जल्द ही कियोस्क पर ब्लड शुगर स्तर की जांच भी प्रारंभ की जाएगी।
विज्ञापन

अभी उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों के स्वास्थ्य जांच के लिए तीन स्टेशनों पर ऑटोमेटिक हेल्थ चेकअप स्मार्ट कियोस्क स्थापित किया है। स्टेशन पर स्वास्थ्य जांच प्राइवेट फर्म और रेलवे के साथ अनुबंध से प्रारंभ किए गए ऑटोमेटिक हेल्थ चेकअप स्मार्ट कियोस्क के माध्यम से यात्रियों को एडवांस पर्सनल वेलनेस डेटा हाथों-हाथ मिल रहा है।
विज्ञापन

स्टेशनों पर लगाए गए कियोस्क पर स्वास्थ्य परीक्षण मात्र 50 रुपये में किया जा रहा है। कियोस्क पर एडवांस आईओटी सेंसर से स्वास्थ्य के विभिन्न मापदंड के आधार पर जांच करके रिपोर्ट भी तुरंत दी जा रही है। अत्याधुनिक हेल्थ चेकअप कियोस्क पर वजन, मोटापा और रक्तचाप सहित स्वास्थ्य के बारह पैरामीटर की अत्याधुनिक तरीके से स्क्रीनिंग की सुविधा उपलब्ध है। उद्देश्य है कि स्क्रीनिंग में रेलयात्री के स्वास्थ्य के प्रति यदि कोई सचेत करने वाली रिपोर्ट आती है तो वह समय रहते किसी भी डॉक्टर या चिकित्सालय से परामर्श प्राप्त कर उपचार करवा सकता है। इन हेल्थ कियोस्क पर फर्म/कंपनी की ओर से तकनीशियन नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
मात्र दो मिनट में जांच और रिपोर्ट मोबाइल पर
स्टेशन के मुख्य प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रूप से लगे हेल्थ चेकअप कियोस्क मशीन पर यात्री को एक मिनट के लिए खड़ा होना होता है। इस पर उसे अपना मोबाइल नंबर फीड कर दिए गए निर्देशों की पालना करनी होता है। इसके बाद जांच रिपोर्ट उसके मोबाइल में व्हाट्सएप अथवा दी गई मेल आईडी पर उपलब्ध हो जाएगी। इसके साथ ही यात्री को बेहतर स्वास्थ्य के लिए व्हाट्सएप पर रिपोर्ट के साथ हेल्थ टिप्स भी तुरंत उपलब्ध हो जाते हैं।
इंसेट
स्वास्थ्य के इन पैरामीटर्स की हो रही जांच:
रेलवे स्टेशन पर स्थापित हेल्थ चेकअप कियोस्क पल्स पर यात्री के रक्तचाप, ऊंचाई, वजन, बॉडी मास इंडेक्स, आंत की वसा, कुल शारीरिक वसा, ब्लड व ऑक्सीजन लेवल, शरीर में वाटर लेवल, शरीर का तापमान, मांसपेशियों का वजन, अस्थि द्रव्यमान इत्यादि की जांच बिना कोई नमूना लिए की जा रही है। इसके अतिरिक्त जल्द ही कियोस्क पर ब्लड शुगर स्तर की जांच भी प्रारंभ की जाएगी।






वर्जन:
स्टेशनों पर यात्रियों को बेहतर और अत्याधुनिक सुविधाएं प्राप्त हो इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। तकनीक और नवाचार का उपयोग कर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। अभी जोधपुर, जयपुर और अजमेर रेलवे स्टेशनों पर ऑटोमेटिक हेल्थ चेकअप स्मार्ट कियोस्क की सुविधा शुरू हाे गई है।-कैप्टन शशि किरण, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर पश्चिम रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed