फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Now private bus drivers and conductors will also be seen in uniform.

Mahendragarh-Narnaul News: अब निजी बस चालक व परिचालक भी दिखेंगे ड्रेस में

Thu, 04 Dec 2025 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Now private bus drivers and conductors will also be seen in uniform.
फोटो नंबर-28सहकारी परिवहन समिति सदस्यों के साथ बैठक करते आरटीए मनोज कुमार। संवाद
नारनौल। आरटीए सचिव मनोज कुमार ने जिला प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण की ओर से आयोजित बैठक में सभी बसों के चालकों व परिचालकों को ड्रेस अनिवार्य रूप से पहनने के निर्देश दिए। यह बैठक महेंद्रगढ़ में जनपरिवेदना समिति की बैठक में मंत्री अरविंद शर्मा के समक्ष आई शिकायतों के संदर्भ में बुधवार को पंचायत भवन में हुई।
विज्ञापन

सहकारी परिवहन समिति की बैठक में आरटीए सचिव ने कहा कि यदि किसी यात्री से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो तो समिति के सदस्य स्वयं झगड़ा न करें, बल्कि शिकायत डायरी में दर्ज कर विभाग को अवगत करवाएं, ताकि समाधान विभागीय स्तर पर किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने सभी संचालकों को यात्रियों के प्रति व्यवहार में विनम्रता बनाए रखने के भी निर्देश दिए। बैठक में छात्र-छात्राओं की यात्रा व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। जिले की कुल 47 समितियों में से लगभग 40 समितियों के प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित रहे। इसके अलावा सहकारी परिवहन समिति के प्रदेश अध्यक्ष धनपत सिंह, जिला प्रधान इंद्रपाल, मनोज, सज्जन सिंह, महेंद्र सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परमिट क्षेत्र के भीतर ही बसों के संचालन के निर्देश
यातायात प्रभारी अनिल कुमार ने समिति के सदस्यों को अवगत कराया कि कई बसें बस स्टैंड के बाहर से सवारियां लेती हैं जिससे जाम की स्थिति और दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने निर्देश दिए कि बसें अपने निर्धारित परमिट क्षेत्र के भीतर ही संचालित हों और बस स्टैंड से ही सवारियां उठाई जाएं।

एनसीएमसी लागू करने का सुझाव
प्रदेश अध्यक्ष धनपत सिंह ने कहा कि सरकार ने रोडवेज की बसों में 40 श्रेणियों के यात्रियों को पास जारी किए हैं। निजी बस संचालकों द्वारा अलग-अलग पास जारी करने से यात्रियों को परेशानी होती है क्योंकि एक बस का पास दूसरी बस या हरियाणा रोडवेज में मान्य नहीं होता। इससे यात्रियों को पास होने के बावजूद अतिरिक्त किराया देना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड लागू करने का सुझाव दिया जिससे सभी बसों में एक समान सुविधा उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed