{"_id":"6793cf8e89b4e75344076d05","slug":"now-mps-will-hoist-the-national-flag-in-narnaul-narnol-news-c-17-1-roh1010-587580-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अब नारनाैल में सांसद फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अब नारनाैल में सांसद फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज
Fri, 24 Jan 2025 11:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 24 Jan 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-05फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्कूल छात्र।
नारनौल/महेंद्रगढ़/कनीना/नांगल चौधरी। नारनौल के आईटीआई (राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ) मैदान में होने जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में अब भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद धर्मबीर सिंह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
महेंद्रगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव मुख्य अतिथि होंगे। पहले नारनौल में सांसद और महेंद्रगढ़ में पूर्व मंत्री को पहुंचना था। तय कार्यक्रम के अनुसार कनीना में उपमंडल स्तरीय समारोह में महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत कर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
वहीं, एनआईटी फरीदाबाद के विधायक सतीश कुमार फागना नांगल चौधरी के चौधरी बैजनाथ महिला कॉलेज में मुख्यातिथि के तौर पर शामिल होंगे।
शुक्रवार को समारोह के लिए राजकीय माॅडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़ एवं पीकेएसडी स्कूल कनीना के प्रांगण फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल हुई। एसडीएम संजीव कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर मार्चपास्ट की सलामी ली। विभिन्न सटीमों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कनीना में एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उत्साह के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं। नारनौल में उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड कमांडर डीएसपी हरदीप सिंह ने परेड की कमान संभाली। नांगल चौधरी में एसडीएम मनोज कुमार ने समारोह की तैयारियां परखीं।