फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Now cleanliness system will improve in the city, municipality will spend Rs 10 crore

Mahendragarh-Narnaul News: शहर में अब सुधरेगी सफाई व्यवस्था, नगरपालिका खर्च करेगी 10 करोड़ रुपये

Mon, 14 Oct 2024 03:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 14 Oct 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Now cleanliness system will improve in the city, municipality will spend Rs 10 crore
महेंद्रगढ़। अगले माह से शहर में स्वच्छता अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। नगर पालिका ने घर-घर कूड़ा कलेक्शन व नए कर्मचारियों के भर्ती के लिए एस्टीमेट बनाकर उच्च अधिकारियों के पास भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शहर में सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर पालिका की ओर से 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसमें से घर-घर कूड़ा कलेक्शन व नए कर्मचारियों की भर्ती पर खर्च होंगे।
विज्ञापन

मार्च 2023 में घर-घर कूड़ा कलेक्शन का टेंडर खत्म हो जाने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई थी। उसके बाद नगर पालिका में कई बैठकों में इसके लिए प्रस्ताव पास किए जा चुके, लेकिन कई कमियों के कारण प्रस्ताव को रद्द कर दिया गया। दो माह पूर्व नगर पालिका हाउस विकास कार्याें व सफाई व्यवस्था को लेकर एक सप्ताह तक भूख हड़ताल पर बैठे थे। शहरी निकाय निदेशक यशपाल के एक सप्ताह में सफाई व्यवस्था का वर्क ऑर्डर करवाने व विकास कार्याें का आश्वासन दिया था। उसके बाद नगर पालिका अधिकारियों ने जब तक घर-घर कूड़ा कलेक्शन के टेंडर नहीं हो जाते तब तक वर्क ऑर्डर कर सफाई व्यवस्था शुरू की गई। विधानसभा चुनाव के बाद नगर पालिका की ओर से शहर में सफाई को लेकर डोर-टू-डोर कूडा कलेक्शन व नए कर्मचारियों की भर्ती के लिए एस्टीमेट बनाकर चंडीगढ़ भेजा गया है। उच्च अधिकारियों से अप्रूवल मिलते ही पोर्टल पर टेंडर लगाए जाएंगे। एक माह के दौरान सभी प्रकार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में 65 कर्मचारी संभाल रहे सफाई व्यवस्था
नगर पालिका महेंद्रगढ़ में 65 सफाई कर्मचारी कार्य कर रहे है। नगर पालिका के पास तीन टेंपो व दो ट्रैक्टर लगे हुए है। ऐसे में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से नहीं हो पा रही है। वहीं ठेकेदार के 14 वाहन लगे हुए है। शहर में 15 वार्डों में छोटी -बड़ी गलियों में ये वाहन नहीं जा पाते। एक किलोमीटर के दायरे में एक कर्मचारी की ड्यूटी रहेगी। एक किलोमीटर से अधिक दायरे में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पालिका ने शहर में तंग गलियों को लेकर 15 ई-रिक्शा, 24 वाहन थ्री रेहडी, 2 जेसीबी, जिस गली में वाहन जाएगा वहां पर 1162 आरएफआईडी, 10 स्कैनर व 24 लेबर तथा 158 नए सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए करीब 10 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाकर भेजा गया है।

घर-घर कचरा कलेक्शन व नए कर्मचारियों की भर्ती को लेकर 10 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही टेंडर लगाकर सफाई व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। शहरवासियाें को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।
-रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed