फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Now boys and girls will study together, girls' school becomes co-educational school

Mahendragarh-Narnaul News: अब लड़के-लड़कियां साथ पढ़ेंगे, कन्या स्कूल बना सह-शिक्षा विद्यालय

Mon, 23 Feb 2026 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Now boys and girls will study together, girls' school becomes co-educational school
फोटो संख्या:79- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी -स्रोत- संस्थान
कनीना। कनीना मंडी में स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अब लड़के-लड़कियां साथ पढ़ेंगे। इससे सह-शिक्षा विद्यालय में परिवर्तित कर इसका नया नाम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घोषित कर दिया है। विद्यालय शिक्षा विभाग हरियाणा की ओर से 10 फरवरी को जारी औपचारिक आदेशों के साथ यह निर्णय प्रभावी हो गया।
विज्ञापन

कनीना कस्बे में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबद्ध कक्षा 6 से 12 तक का कोई सह-शिक्षा सरकारी विद्यालय उपलब्ध नहीं था। मॉडल संस्कृति विद्यालय बनने के बाद लड़कों के लिए बोर्ड से मान्यता प्राप्त सरकारी विद्यालय का अभाव हो गया था जिससे विद्यार्थियों को निजी विद्यालयों या दूरस्थ गांवों में पढ़ने के लिए जाना पड़ता था।
विज्ञापन

अब इस निर्णय से छात्र एवं छात्राएं एक ही परिसर में वरिष्ठ माध्यमिक स्तर तक शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। प्राचार्य नरेश कौशिक ने बताया कि वर्ष 1995 में विद्यालय को मिडिल स्कूल का दर्जा मिला। वर्ष 1997 में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय बना। वर्ष 1997 में उसी वर्ष राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दर्जा। वर्ष 2026 में अब सह-शिक्षा विद्यालय के रूप में नई पहचान मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह महत्वपूर्ण निर्णय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के नेतृत्व में लिया गया। अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत गर्ग, माध्यमिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक डॉ. जितेंद्र दहिया जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विश्वेश्वर कौशिक तथा जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त के प्रशासनिक सहयोग से यह निर्णय साकार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed