{"_id":"61a906d9f591c929c8484c67","slug":"now-antyodaya-fair-will-be-held-according-to-the-new-schedule-narnol-news-rtk631581264","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नए शेड्यूल के अनुसार लगेंगे अंत्योदय मेले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नए शेड्यूल के अनुसार लगेंगे अंत्योदय मेले
विज्ञापन
जिले के अंत्योदय परिवारों को स्वरोजगार से जोड़ने व उनमें कौशल विकास के उद्देश्य से लगाए जाने वाले अंत्योदय मेले के लिए जिला प्रशासन ने नया शेड्यूल बनाया है। मेले का आयोजन अब नए शेड्यूल के अनुसार किया जाएगा।
उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि 3-4 दिसंबर व 27-28 दिसंबर को शहीद मेजर सतीश दहिया राजकीय महाविद्यालय नांगल चौधरी में अंत्योदय मेले का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार नारनौल खंड में 20 व 21 दिसंबर को सभागार भवन नारनौल, 8 व 24 दिसंबर को नगर परिषद नारनौल मेले लगाए जाएंगे। महेंद्रगढ़ खंड में 15 व 16 दिसंबर व 30 व 31 दिसंबर को बीडीपीओ कार्यालय महेंद्रगढ़ में मेले लगेंगे। अटेली खंड में 6 व 7 दिसंबर तथा 29 व 30 दिसंबर को बीडीपीओ कार्यालय अटेली व सतनाली खंड में 9 व 27 दिसंबर को बीडीपीओ कार्यालय सतनाली में अंत्योदय मेले का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि खंड निजामपुर में 10 दिसंबर व 3 जनवरी को बीडीपीओ कार्यालय निजामपुर में, सीहमा में 11 दिसंबर व 3 जनवरी को बीडीपीओ कार्यालय सीहमा में, कनीना खंड में 13 व 14 दिसंबर तथा 4 व 5 जनवरी को राजकीय महाविद्यालय कनीना में अंत्योदय मेले का आयोजन किया जाएगा।