फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Notorious gangster Papla presented in Behrod court

कुख्यात गैंगस्टर पपला को बहरोड कोर्ट में किया पेश, कोर्ट ने लगाया चार्ज

Wed, 17 Aug 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Notorious gangster Papla presented in Behrod court
नारनौल। कुख्यात गैंगस्टर पपला उर्फ विक्रम गुर्जर को बुधवार को बहरोड एडीजे कोर्ट-1 में पेश किया गया जहां पर उस पर चार्ज लगाया गया है। अब उसका ट्रायल शुरू होगा तथा चालान पहले पेश किया जा चुका है। 7 सितबर 2019 को बहरोड थाने के लॉकअप को तोड़ और एके 47 से फायरिंग कर पपला को उसके साथी भगाकर ले गए थे।
विज्ञापन

वर्तमान में विक्रम उर्फ पपला गुरुग्राम की भोंडसी जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा है। बुधवार को बहरोड पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लिया था। बता दें कि विक्रम उर्फ पपला को राजस्थान पुलिस ने पकड़ लिया था। उससे लाखों रुपये भी बरामद किए गए थे लेकिन 7 सितंबर 2019 को उसके साथियों ने बहरोड थाने में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और विक्रम उर्फ पपला को अपने साथ भगाकर ले गए। उसके बाद बहरोड कोर्ट में उसके खिलाफ केस चल रहा है। पुलिस की ओर से चालान पहले पेश कर दिया गया था आज चार्ज लगा है। अब उस पर ट्रायल शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

27 जनवरी को महाराष्ट्र से पकड़ा
इसी साल पपला गुर्जर को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से 27 जनवरी 2021 को पपला को उसकी महिला मित्र जिया सिकलीगर के साथ गिरफ्तार किया था। उसके बाद पपला को पहले अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल भेजा गया। लेकिन बाद में हरियाणा पुलिस पुराने हत्या के मामले में अजमेर जेल से ले गई थी। अब पपला हरियाणा के गुरुग्राम की भोंडसी जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पपला गुर्जर को आज बहरोड की अदालत में पेश किया गया था जहां पर उस पर चार्ज लगा है अब उस पर ट्रायल शुरू हो जाएगा। पपला को हरियाणा पुलिस लेकर पहुंची थी जिसको पेश करने के बाद वापस ले गई। -वीरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, बहरोड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed