{"_id":"6a9c570119c700dad50797d9","slug":"notinotices-issued-to-25000-voters-65-percent-of-records-rectified-so-farnt-of-records-rectified-so-far-narnol-news-c-203-1-mgh1004-129762-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 25 हजार मतदाताओं को नोटिस, अब तक 65 प्रतिशत रिकॉर्ड दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 25 हजार मतदाताओं को नोटिस, अब तक 65 प्रतिशत रिकॉर्ड दुरुस्त
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बीएलओ आरपी कौशिक ने बताया कि एसआईआर के दौरान नाम, पता, उम्र, जन्म तिथि समेत अन्य जानकारियों में कई गलतियां मिली हैं। इन्हें ठीक करवाने के लिए करीब 25 हजार मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। अब तक लगभग 65 प्रतिशत मतदाताओं की त्रुटियां ठीक की जा चुकी हैं। बाकी मामलों में सत्यापन और दस्तावेजों की जांच जारी है।
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची में मिली गलतियों को ठीक करने का काम तेजी से चल रहा है। निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं को अपनी जानकारी दुरुस्त करवाने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया है। बीएलओ शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं से संपर्क कर जरूरी दस्तावेज ले रहे हैं।
मतदाताओं को फोन के माध्यम से भी सूचना दी जा रही है। बूथ नंबर 125 में नोटिस पाए 210 मतदाताओं में से 200 का रिकॉर्ड ठीक किया जा चुका है। इनमें भाई-बहनों की उम्र में नौ माह का अंतर और माता-पिता के रिकॉर्ड से उम्र का मिलान न होना जैसी गलतियां शामिल हैं।
विज्ञापन
कौशिक ने बताया कि सुधार के लिए दसवीं का प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक और 2002 की मतदाता सूची में परिवार के सदस्यों का रिकॉर्ड जैसे दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। उन्होंने मतदाताओं से समय पर बीएलओ से संपर्क करने की अपील की।