{"_id":"696169ab120fee816b096c87","slug":"notices-sent-to-six-shopkeepers-for-encroachment-narnol-news-c-195-1-jjr1001-130397-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अतिक्रमण करने वाले छह दुकानदारों को भेजे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अतिक्रमण करने वाले छह दुकानदारों को भेजे नोटिस
विज्ञापन
09jjrp06- बेरी काठ मंडी में दुकानदारों की तरफ से सामान रखकर किया गया अतिक्रमण। संवाद
बेरी। काठमंडी में अतिक्रमण करने वाले छह दुकानदार को नगर पालिका की तरफ से नोटिस भेजे हैं। बेरी निवासी मनीष ने बताया कि बेरी काठमंडी में दुकानदारों ने कई-कई फीट अतिक्रमण किया हुआ है जिससे कई बार गाड़ी निकालने में परेशानी होती हे।
कहा कि अगर दुकानदारों को सामान हटाने की कहते तो झगड़ा करने के लिए तैयार हो जाते हैं। अतिक्रमण को लेकर समाधान शिविर के माध्यम से पालिका को शिकायत मिली थी जिसको पालिका अधिकारियों ने संज्ञान में लेकर अतिक्रमण करने वाले छह दुकानदारों को नोटिस भेजे गए हैं।
नगर पालिका सचिव पूजा साहू ने बताया कि काठमंडी में अतिक्रमण को लेकर समाधान शिविर से शिकायत मिली थी। नोटिस में दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए 3 दिन का समय दिया गया हैं। उसके बावजूद दुकानदारों ने सामान नहीं उठाया तो सामान जब्त किया जाएगा और चालान काटे जाएंगे।