फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Notice to the shopkeepers on making the upstairs room

चौबारे बनाए जाने पर दुकानदारों को नोटिस

Tue, 20 Jul 2021 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Notice to the shopkeepers on making the upstairs room
नगरपालिका ने किराए पर दे रखी दुकानों पर बिना अनुमति चौबारे बनाने पर दुकानदारों को नोटिस जारी किए हैं। उन्होंने नोटिस में दुकानों का स्वरूप वैसा ही कर लेने के आदेश दिए हैं। यानी वो अपने चौबारों को तोड़ लें नहीं तो पालिका की ओर से कार्रवाई की जाएगी जिसकी खर्च की जिम्मेदारी दुकानदारों की होगी। उन्होंने दुकानदारों को 15 दिन का समय दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि नगरपालिका ने अपनी दुकानों को किराए पर दे रखी हैं। शहर में कई दुकानदारों ने दुकानों के ऊपर नगरपालिका की अनुमति के बिना चौबारे बना लिए हैं। इन चौबारों को बने हुए कई साल हो गए हैं। ऐसे लगभग 139 दुकानदार सामने आए हैं। नगरपालिका ने इन दुकानदारों को नोटिस जारी किया है। उन्होंने नोटिस में बताया कि दुकानदारों द्वारा बनाए गए चौबारे बिना अनुमति के बनाए हैं और नियमों के विरुद्ध हैं। पालिका ने दुकानदारों को 15 दिन के अंदर अपने चौबारे तोड़कर दुकान को पहले जैसी अवस्था में लाना होगा। अन्य नगरपालिका स्वयं कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

नगरपालिका ने 139 दुकानदारों को नोटिस दिया है और उनको 15 दिन का समय दिया है। इस दौरान उन्हें दुकान के स्वरूप का पहले जैसा ही करना होगा अन्यथा नगरपालिका कार्रवाई करेगी। -प्रदीप कुमार, सचिव, नगरपालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने मजबूरी वश चौबारे जरूरत के हिसाब से पालिका की बिना अनुमति के बनाए हैं। पालिका का फर्ज है कि सभी चौबारों को कम से कम फीस भरवाकर सभी चौबारों को रेगुलराइज करें। -सुरेंद्र बंटी, प्रधान व्यापार मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed