{"_id":"3ffb96c067e5a3a937ab65eaee4e319e","slug":"not-intry-in-house-women-on-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में नहीं मिला प्रवेश तो धरने पर बैठ गई महिला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में नहीं मिला प्रवेश तो धरने पर बैठ गई महिला
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Mon, 30 Nov 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में रविवार को एक विवाहिता परिजनों के साथ ससुराल आई लेकिन उसे पति के घर में प्रवेश नहीं मिला। इससे हंगामा खड़ा हो गया। बात बनती न देख महिला धरने पर बैठ गई। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से शिकायत लेकर किसी तरह मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
भिवानी निवासी एक युवती की शादी चार साल पहले कस्बे के युवक से हुई थी। शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच कुछ विवाद के चलते ससुराल और मायके पक्ष में भी अनबन चल रही है। रविवार को जब महिला परिजनों के साथ ससुराल पहुंची तो उसमें घर में प्रवेश नहीं मिला। इससे हंगामा शुरू हो गया थोड़ी देर में आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। काफी प्रयास के बाद जब बात नहीं बनी तो महिला धरने पर बैठ गई।
विज्ञापन
इस मामले में विवाहिता के ससुर ने पुलिस से शिकायत की है कि उसे उसकी बहू और उसके परिवार से जान का खतरा है। ऐसे में उसे यहां न रहने दिया जाए। जबकि विवाहिता ने पुलिस में शिकायत देकर घर में रहने देने की मांग की है। दोनों पक्ष एक दूसरे को गलत बताकर अपना तर्क पुलिस के सामने रखते रहे।
विज्ञापन