फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Not a single grain of mustard was purchased on the first day, farmers returned disappointedNot a single grain of mustard was purchased on the first day, farmers returned disappointed

Mahendragarh-Narnaul News: पहले दिन सरसों के एक भी दाने की नहीं हुई खरीद, निराश होकर लौटे किसान वापिस

Tue, 26 Mar 2024 10:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 26 Mar 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Not a single grain of mustard was purchased on the first day, farmers returned disappointedNot a single grain of mustard was purchased on the first day, farmers returned disappointed
नारनौल। नारनौल मंडी में समर्थन मूल्य पर पहले दिन सरसों की खरीद शुरू नहीं हो सकी। किसान सुबह-सुबह सरसों लेकर पहुंच भी गए थे, किंतु टोकन नहीं काटने की वजह से निराश होकर वापिस लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि अभी चंडीगढ़ से ही डाटा अपलोड नहीं हुआ है, इस कारण मंगलवार से सरसों की खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। उधर किसानों का कहना था कि एक तो सरकार ने सरसों की खरीद की तारीख देरी से तय की है। इसकी वजह से अनेक किसानों ने अपनी फसल सरकारी खरीद से पहले ही आढ़तियों को कम भाव में बेच दी।
विज्ञापन




किसानों के नहीं काटे टोकन, गेट भी रहा बंद:

पहले दिन मंडी में न तो टोकन काटे गए और न ही अनाज मंडी का गेट खोला गया। इसमें कुछ किसान तो ट्रैक्टर ट्राॅली में सरसों भरकर मंडी में पहुंच गए थे। कुछ किसान खरीदी प्रक्रिया संबंधी जानकारी जुटाने के लिए मंडी पहुंचे।
विज्ञापन


किसान को पहले दिन किराये की लगी मार:
खरीद शुरू न होने का खामियाजा उन किसानों को उठाना पड़ा, जो किराये का वाहन लेकर सरसों बिक्री के लिए आए थे। अब उसे वाहन मालिक को किराया दो बार देना होगा। इसके अलावा गाड़ी में सरसों के बैग उतारने व रखने में भी किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा ।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुली मंडी में 4600 से 4800 रुपये में बिकी सरसों:

आढ़तियों ने खुली बोली पर पुरानी अनाज मंडी में 4600 से 4800 रुपये में सरसों की खरीद की। मंगलवार को भी करीब 30 से 40 क्विंटल सरसों की खुली मंडी में बिक्री हुई।

-------------
आज से खरीद शुरू होनी थी, इसके लिए मैं सरसों लेकर मंडी में आया था। परंतु मंडी में पता किया तो कर्मचारियों ने बताया कि अभी चंडीगढ़ से डाटा अपलोड नहीं हुआ है। इसलिए खरीद शुरू नहीं की गई। अब हमें फिर से सरसों लेकर मंडी में आना पड़ेगा।


अभय सिंह यादव, किसान हाजीपुर।
------------

सरकार ने 26 मार्च से खरीद करने का समय दिया था, जिसे लेकर हम मंडी में पहुंचे। परंतु मंडी में तो सरसों खरीद को लेकर किसी भी प्रकार की कोई तैयारी नहीं है। मंडी में अभी टोकन वाली खिड़की भी बंद है। जब समय दिया था तो खरीद शुरू करनी चाहिए थी। जिससे मंडी में आने वाले किसानों को परेशानी न हो।

सोनूराम, किसान निवाजनगर।

वर्जन:

किसानों से सुचारू रूप से सरसों की खरीद की जाएगी। मार्केट कमेटी की तरफ से भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। किसानों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।

रोशनलाल, मैनेजर, कोऑपरेटिव सोसाइटी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed