{"_id":"6596f2d46d78880a8a0f4deb","slug":"nodal-officer-inspected-mission-karmayogi-training-narnol-news-c-203-1-sroh1012-6504-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मिशन कर्मयोगी ट्रेनिंग का नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मिशन कर्मयोगी ट्रेनिंग का नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण
Thu, 04 Jan 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में चल रही कर्मयोगी मिशन कर्मयोगी ट्रेनिंग का नोडल अधिकारी सुक्रमपाल यादव ने निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मिशन कर्मयोगी एक ऐसी ट्रेनिंग है, जिसमें प्रदेश सरकार के सभी विभागों में कार्यरत सभी कर्मचारी भाग लेंगे।
उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यशैली में सुधार लाने के मकसद से प्रशिक्षण को आरंभ किया गया है। संस्थान के कार्यकारी प्राचार्य डाॅ. सुरेंद्र यादव ने बताया कि सिविल सेवकों के लिए क्षमता निर्माण और आत्मबोध जाग्रति के लिए एक बड़ा राष्ट्रीय कार्यक्रम सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में लगभग एक महीने से शिक्षा विभाग के सभी श्रेणी के कर्मचारी एवं अधिकारियों को कर्मयोगी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक खंड में हरियाणा लोक प्रबंधन संस्थान गुरुग्राम के द्वारा प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों के द्वारा महेंद्रगढ़ जिले के सभी सरकारी कर्मचारियों को मिशन कर्मयोगी की ट्रेनिंग द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रत्येक खंड में शिक्षा विभाग के सरकारी कर्मचारी 30- 30 के दो बैच में मिशन कर्मयोगी हरियाणा का प्रशिक्षण ले रहे हैं। ट्रेनिंग में डाइट महेंद्रगढ़ से डाॅ. सुरेंद्र चौधरी, डाॅ. नरेश कुमार, मनोवैज्ञानिक सूर्यकांत यादव, प्रवक्ता अरुण कुमार, प्रवक्ता धर्मेंद्र कुमार व अनिल यादव आदि मौजूद रहे।