फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   No traffic lights in the city, struggling to create traffic

Mahendragarh-Narnaul News: शहर में नहीं ट्रैफिक लाइट, यातायात व्यवस्था बनाने में करनी पड़ रही मशक्कत

Sat, 11 May 2024 12:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 11 May 2024 12:02 PM IST
विज्ञापन
No traffic lights in the city, struggling to create traffic
फोटो संख्या:51- राव तुलाराम चौक पर खराब ट्रैफिक लाइट--स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। लंबे समय से शहर में यातायात नियंत्रण के लिए ट्रैफिक लाइट नहीं होने से जिम्मेदारों को यातायात नियंत्रण के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। निर्माणाधीन स्टेट हाईवे 148 बी पर शहर के दायरे में करीब 10 कट छोड़े गए हैं, लेकिन यहां पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था है और न ही स्ट्रीट लाइट लगी हैं। दस वर्ष पूर्व नगरपालिका की ओर से करीब छह लाख रुपये की लागत से माजरा चुंगी, राव तुलाराम चौक, महाराणा प्रताप चौक व कैंची मोड़ पर स्ट्रीट लाइटें लगाई थीं। देखरेख के अभाव में यह भी महज दो साल ही व्यवस्था बना पाई थी। इसके बाद कबाड़ में पड़ी धूल फांकने लगी थीं।
विज्ञापन

इन जगहाें पर ट्रैफिक लाइट की अधिक है आवश्यकता
शहर के दायरे से गुजरने वाले 148बी पर कैंची मोड़, कॉलेज, लघु सचिवालय, महाराणा प्रताप चौक, राव तुलाराम चौक, रिवासा ओवर पुल, परशुराम चौक, बालाजी चौक, मसानी चौक पर ट्रेफिक लाइटों की अधिक आवश्यकता है। इन चौक-चौराहों पर प्रतिदिन करीब 10 हजार से अधिक वाहन गुजरते रहते हैं। अगर इन जगहों पर स्ट्रीट लाइट लग जाती है तो हादसों में भी कमी होगी। मुख्य चौक चौराहों पर ट्रैफिक लाइट नहीं होने से सुरक्षित यातायात के लिए पुलिस कर्मचारियों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। शहर के मुख्य रूप से बालाजी चौक, मसानी चौक आदि चौराहों पर दिनभर काफी भीड़भाड़ रहती है।
विज्ञापन

शहर में 148 बी हाइवे रोड तो बनाया दिया गया है। ट्रैफिक लाइट के अभाव में लोगों को परेशानी हो रही है। ट्रैफिक लाइट लग जाने से हादसे भी कम होंगे और लोगों की सेफ्टी भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमोद कुमार, महेंद्रगढ़
148 बी हाईवे बनने पर कैंची मोड़ से रेलवे ओवरब्रिज तक करीब 10 कट बनाए गए है। किसी भी कट पर ट्रैफिक लाइट नहीं हैं। कॉलेज और लघु सचिवालय आमने सामने हैं। यह सड़क मार्ग से सबसे अधिक वाहन गुजरते हैं।
महाबीर प्रसाद, दुकानदार बालाजी चौक
शहर में बाला जी चौक, राव तुलाराम चौक, परशुराम चौक, मसानी चौक पर ट्रेफिक भी ट्रैफिक लाइट नहीं है। इसके कारण जाम की स्थित बनी रहती है। नपा शीघ्र अति शीघ्र ट्रेफिक लाइट लगवानी चाहिए ताकि जाम की स्थिति न बने।
नरेंद्र सैनी, दुकानदार 11 हट्टा बाजार
नगरपालिका को 148 बी हाईवे पर स्ट्रीट लगवानी चाहिए। रोड तो बनकर तैयार हो गया है, लेकिन स्ट्रीट लाइट के अभाव में रात्रि को अंधेरा छाया रहता है। इसके कारण राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
लक्ष्मीकांत, दुकानदार सिनेमा रोड
आचार संहिता के बाद शहर के दायरे में ट्रैफिक लाइट लगवाने के लिए प्रस्ताव पास किया जाएगा। डीएमसी से प्रस्ताव पास होने व राशि उपलब्ध होते ही शीघ्रता से मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगवाई जाएंगी। हालांकि नपा की बैठक में शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगवाने के लिए प्रस्ताव किया गया था।

रमेश सैनी, प्रधान नगरपालिका, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:51- राव तुलाराम चौक पर खराब ट्रैफिक लाइट--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:51- राव तुलाराम चौक पर खराब ट्रैफिक लाइट--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:51- राव तुलाराम चौक पर खराब ट्रैफिक लाइट--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:51- राव तुलाराम चौक पर खराब ट्रैफिक लाइट--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:51- राव तुलाराम चौक पर खराब ट्रैफिक लाइट--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:51- राव तुलाराम चौक पर खराब ट्रैफिक लाइट--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:51- राव तुलाराम चौक पर खराब ट्रैफिक लाइट--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:51- राव तुलाराम चौक पर खराब ट्रैफिक लाइट--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:51- राव तुलाराम चौक पर खराब ट्रैफिक लाइट--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:51- राव तुलाराम चौक पर खराब ट्रैफिक लाइट--स्रोत--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed