{"_id":"66314d7f298bb63d5608ec58","slug":"no-nominations-from-bhiwani-mahendragarh-parliamentary-constituency-on-second-day-narnol-news-c-196-1-nnl1004-111874-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र से दूसरे दिन नहीं आया कोई नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र से दूसरे दिन नहीं आया कोई नामांकन
Wed, 01 May 2024 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 01 May 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए नामांकन के दूसरे दिन मंगलवार को किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन नहीं भरा। नामांकन प्रक्रिया 6 मई तक चलेगी।
उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि सोमवार को पहले दिन केवल एक नामांकन भरा गया था। आवेदन पत्र कमरा नंबर 114 प्रथम तल लघु सचिवालय में सुबह 11 से लेकर शाम 3 बजे तक जमा किए जा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि नामांकन दाखिल करते समय उम्मीदवार सहित पांच नागरिकों को इजाजत रहेगी। उम्मीदवारों के वाहन भी डीसी कार्यालय से 100 मीटर की परिधि से दूर रहेगा। नामांकन दाखिल करते ही एनआइसी की टीम सभी दस्तावेज को एनकोर साफ्टवेयर से अपलोड करेगी। इसके बाद कोई भी नागरिक नो यूअर कैंडिडेट एप डाउनलोड करके अपने उम्मीदवार के बारे में सारी जानकारी देख सकता है।