फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   No more unannounced cuts in city, corporation plans

Mahendragarh-Narnaul News: शहर में अब नहीं लगेंगे अघोषित कट, निगम ने तैयार किया प्लान

Thu, 23 May 2024 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 23 May 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
No more unannounced cuts in city, corporation plans
फोटो संख्या:56- बिजली निगम कार्यालय महेंद्रगढ़--स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। गर्मी के में बिजली के अघोषित कटों की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए निगम की ओर से मास्टर प्लान तैयार किया जा चुका है। इसके लिए निगम की ओर से अब शहर को चार जोन में बांटा गया है व आगामी एक माह के समय में पांच नए ट्रांसफार्मर भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

सिटी-1 से सिटी-3 के अलावा अब चौथे जोन के रूप में सिटी-4 शुरू कर दिया गया है। अघोषित कटों को नियंत्रित करने को लेकर बिजली निगम की ओर से अब चौथे जोन को शामिल कर लिया गया है जिसके लिए व्यवस्थाएं भी दुरुस्त होंगी। निगम की ओर से अब शहर के चौथे जोन को शुरू कर दिया गया है। इसके लिए पांच ट्रांसफार्मर लगाने के लिए स्थान चयनित कर काम शुरू कर दिया गया है। निगम ने शहर को पहले ही तीन जोन सिटी एक, सीटी दो व सीटी तीन में बांटा हुआ है। अब निगम शहर में शहर में एक जोन ओर बढ़ाकर सीटी चार कर दिया है। पांच ट्रांसफार्मर लगने से पूर्व में लगाए गए ट्रांसफार्मरों पर लोड कम होने से बार-बार कट नहीं लगेंगे। साथ ही इस योजना से पूरे शहर के ट्रासफार्मर पर लोड नियंत्रित किया जा सकेगा।
विज्ञापन

ऐसे बनाया जाएगा जोन
निगम के कनिष्ठ अभियंता वेदप्रकाश ने बताया कि शहर को तीन जोन से बढ़ाकर चार जोन में बांटा गया है। सभी ट्रांसफार्मर पर लोड नियंत्रित होने से अघोषित कट से बचा जा सकेगा। शहर के सीटी दो व तीन के कुछ हिस्सा को अलग करके सीटी चार बनाया गया। इससे सीटी दो व तीन ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त लोड कम पड़ेगा। इसके अलावा सीटी चार में पांच ओर नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस जोन में आएंगे यह क्षेत्र
सिटी नंबर एक में जवाहर नगर, मोहल्ला नीमड़ी नीचे, शेरागुवाड़ी, चौक मोहल्ला, 11 हट्टा बाजार, भगवान परशुराम चौक, सब्जी मंडी रोड, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मोदाश्रम रोड, सिनेमा रोड सहित आसपास का क्षेत्र शामिल है।
सिटी नंबर दो में ब्रह्माचारी रोड, देवीलाल कॉलोनी, सरस्वती कॉलोनी, मोहल्ला महायचान, मोहल्ला खटीकान, मोहल्ला खोजावाड़ा, बड़ा दरवाजा, लाल कोठी, मोहल्ला बास, तिवाड़ियान, बगीची, मोहल्ला वाल्मीकि का क्षेत्र शामिल होगा।
सिटी नंबर तीन में राव तुलाराम चौक, आईटीआई रोड, कुराहवटा रोड, रेलवे रोड, छाजुपुरम कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, दिवान कॉलानी, अनाज मंडी, श्रीकृष्णा कॉलोनी, विष्णु कॉलोनी, मास्टर कॉलोनी, माजरा चूंगी का क्षेत्र शामिल रहेगा।
सिटी नंबर चार में सतनाली रोड, नारनौल रोड, पीजी कॉलेज, पुराना नारनौल रोड, मोहल्ला सेनीपुरा, मोहल्ला नत्थुवाला, बुधराम कॉलोनी, चामधेड़ा रोड सहित अन्य एरिया शामिल किया गया है।

गर्मी के मौसम में ट्रांसफार्मरों पर बढ़ने वाले अतिरिक्त लोड के कारण लगने वाले कटों की समस्या के समाधान के लिए यह योजना तैयार की गई है। अब शहर में तीन जोन को बढ़ाकर चार जोन में बांटा गया है। शहर पांच नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से अनेक ट्रासफार्मर पर लोड कम हो जाएगा जिससे अघोषित कटों से निजात मिलेगी।
-सुनील कुमार, एसडीओ, बिजली निगम महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed