फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   No money Holi and Diwali in the victim's house for three years, got justice today

पीड़िता के घर में तीन वर्षों से नहीं मनी होली और दिवाली, आज मिला इंसाफ

Fri, 29 Oct 2021 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
No money Holi and Diwali in the victim's house for three years, got justice today
गैंगरेप के तीनों आरोपियों को कोर्ट में लेकर जाती पुलिस। - फोटो : Narnol
नारनौल। कोर्ट की ओर से सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों को 20-20 साल की सजा दिए जाने के बाद पीड़िता का परिवार खुश है। आज उन्हें तीन वर्षों बाद इंसाफ मिला है। पीड़िता की मां ने कहा कि आज उसके कलेेजे का ठंडक मिली है। तीन वर्षों से उनके घर में होली- दिवाली तो क्या ज्योत बत्ती तक नहीं होती थी। अब हर रोज उनके घर दिवाली रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उसे अपनी बेटी पर नाज है। वह बेटी को काबिल अफसर बनाएगी। पीड़िता की मां ने कहा कि किसी की बहन बेटी के साथ इस प्रकार की गंदी वारदात न हो। अगर किसी के साथ ऐसा हुआ तो वह हर बेटी और बहन के साथ खड़ी होकर लड़ाई लडे़गी। वह अनपढ़ जरूर है, लेकिन इस वारदात ने उनको बहुत कुछ सिखा दिया है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी इस लड़ाई में अधिकारियों ने बहुत साथ दिया है। पुलिस अधीक्षक एवं उपायुक्त फोन करके उनसे पूछते रहते थे। इसके अलावा उन्हें काफी प्रोत्साहित भी करते थे। उन्होंने बताया कि कई बार तो पुलिस अधीक्षक उनके घर पर भी आकर गए हैं। आज उनके सहयोग से ही उन्हें यह लड़ाई जीती है। अन्यथा वो अकेली पड़ जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
तीन वर्षों से घर की चल रही है सुरक्षा
वारदात के बाद रेवाड़ी पुलिस अधीक्षक ने पीड़िता के घर की सुरक्षा बढ़ा दी थी। उस समय ही घर पर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए गए थे। तीन वर्षों से चार पुलिस कर्मचारी 24 घंटे उनके घर पर तैनात रहे हैं। फैसले की तारीख निर्धारित हो जाने के बाद घर की सुरक्षा और अधिक बढ़ा दी गई। घर पर 11 पुलिसकर्मी तैनात हैं।
----------------------
रिश्तेदारों ने किया प्रोत्साहित, दोबारा शुरू की पढ़ाई
पीड़िता की मां ने बताया कि वारदात के बाद बेटी का पढ़ाई से मन टूट गया था। उसको कुछ भी अच्छा नहीं लगता था। उसको रिश्तेदारों एवं अधिकारियों ने काफी प्रोत्साहित किया। उसके बाद उसने घर पर रहकर ही पढ़ाई की। मां ने बताया कि वह आगे भी बेटी को पढ़ाएंगी। वारदात के बाद तो घर में कैद होकर रह गए थे। हमेशा बाहर जाने से डर लगता था।
-----------------------
थाना प्रभारी सस्पेंड तथा रेवाड़ी एसपी का हुआ था तबादला
उक्त मामला नेशनल मीडिया में भी काफी चर्चा में रहा था। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। इस वजह से रेवाड़ी और कनीना पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। इस मामले रेवाड़ी में जीरो एफआईआर दर्ज करके कनीना थाने भेजी गई। इस मामले में सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार और महिला थाने की सब इंस्पेक्टर हीरामणि एवं कनीना थाना प्रभारी को भी लापरवाही के आरोप में सस्पेंड किया गया था। तत्कालीन एसपी राजेश दुग्गल का भी तबादला कर राहुल शर्मा को रेवाड़ी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया था।
-----------------------------
एक महीने अस्पताल में भर्ती रही थी पीड़िता
गैंगरेप की जघन्य वारदात को इसी से समझा जा सकता है कि लड़की की हालत बहुत खराब हो गई थी। एक महीने तक वह रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल में भर्ती रही थी। चार दिन तक उसकी हालत गंभीर रही तथा कुछ खाया पिया नहीं था।

----------------------
एक लाख रुपये का रखा था इनाम
उक्त मामले में पुलिस ने गैंगरेप के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। 11 दिन तक मुख्य आरोपी पंकज फौजी एवं मनीष पुलिस गिरफ्त से बाहर रहे। बाद में एसआईटी इंचार्ज नाजनीन भसीन रेवाड़ी ने आरोपियों को सुराग देने वाले को एक लाख रुपये दिए जाने का इनाम रखा था। वारदात के 11 दिन बाद मुख्य आरोपी सतनाली के पास से गिरफ्तार किए गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed