{"_id":"6a1dd0226984b2ee2a069473","slug":"no-fire-station-in-the-region-encompassing-villages-project-shelved-despite-approval-narnol-news-c-203-1-mgh1004-126984-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 25 गांवों के क्षेत्र में नहीं दमकल केंद्र, स्वीकृति के बावजूद ठंडे बस्ते में योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 25 गांवों के क्षेत्र में नहीं दमकल केंद्र, स्वीकृति के बावजूद ठंडे बस्ते में योजना
विज्ञापन
फोटो संख्या:60- संजय स्वामी
सतनाली। क्षेत्र के 25 गांवों में एक भी दमकल केंद्र नहीं है। इससे लोगों को आगजनी जैसी आपात स्थिति में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर कहीं आग लग जाती है तो महेंद्रगढ़ से दमकल गाड़ी बुलानी पड़ती है जिसमें लगभग एक से डेढ़ घंटे का समय लग जाता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सतनाली क्षेत्र के लिए दमकल केंद्र खोलने की मांग लंबे समय से की जा रही है। प्रदेश सरकार ने दिसंबर 2025 में यहां दमकल केंद्र खोलने की स्वीकृति भी दी थी लेकिन अभी तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। जिम्मेदार विभाग की अनदेखी के कारण योजना आगे नहीं बढ़ पा रही है।
महेंद्रगढ़ दमकल केंद्र से सतनाली खंड के अंतिम गांवों की दूरी लगभग 40 किलोमीटर है। ऐसे में समय पर मदद न मिलने से आग का नुकसान और अधिक बढ़ जाता है। कई बार छोटी आग बड़ी दुर्घटना का रूप ले लेती है।
विज्ञापन
यदि सतनाली में दमकल केंद्र स्थापित हो जाए तो लगभग 25 गांवों और 10 ढाणियों की करीब 1.50 लाख आबादी को बड़ी राहत मिलेगी और समय पर राहत कार्य संभव हो सकेगा।
बॉक्स
गांव नांवां की गोशाला में आग लगने से लाखों रुपये की कड़बी जलकर राख हो गई। दमकल गाड़ी को पहुंचने में दो से तीन घंटे लग गए, तब तक सारा नुकसान हो चुका था। -संजय स्वामी, नांवां
बॉक्स
क्षेत्र में दमकल केंद्र खोलने की लंबे समय से मांग की जा रही है। प्रदेश सरकार ने इसके आदेश भी दिए हैं लेकिन जिम्मेदारों ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जल्द समाधान होना चाहिए ताकि लोगों को आगजनी में कम से कम नुकसान हो।- आजाद पूनिया, सुरेहती जाखल
-- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन:1
ग्राम पंचायत की ओर से विभाग को केंद्र खोलने के सतनाली-हिसार मार्ग पर डेढ़ एकड़ जमीन विभाग को चिह्नित करवाई जा चुकी है। सतनाली पंचायत की तरफ से प्रस्ताव बनाकर विभाग के पास भेजा हुआ है अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।-मनीषा गोठवाल, सरपंच, सतनाली
-- -- -- -- -- -- -
वर्जन...2
सतनाली में दमकल केंद्र के लिए ग्रांट, स्टाफ व गाड़ियों के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा हुआ है। उच्च अधिकारियों की ओर से आदेश मिलते ही जल्द दमकल केंद्र शुरू करने की उम्मीद है ताकि सतनाली क्षेत्र के लोगों को दमकल केंद्र मिल सके। -विकास कुमार, उप फायर अधिकारी, महेंद्रगढ़