फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   No eligible woman should be deprived of the scheme: DC Manoj Kumar

कोई भी पात्र महिला योजना से वंचित न रहे : डीसी मनोज कुमार

Sat, 25 Oct 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 25 Oct 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
No eligible woman should be deprived of the scheme: DC Manoj Kumar
नारनौल। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना अंत्योदय और नारी शक्ति को समर्पित है। प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद लगातार इस योजना की समीक्षा करते हैं। ऐसे में जिले में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी पात्र महिला योजना से वंचित न रहे।
विज्ञापन

इसको लेकर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग भी की। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने आह्वान किया कि पात्र महिलाएं डीडीएलएलवाई मोबाइल एप के माध्यम से अपने को पंजीकृत कराएं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि अब तक जिला महेंद्रगढ़ में 32296 हजार महिलाओं ने योजना के तहत पंजीकृत कराया है। उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) विभाग को नागरिक संसाधन सूचना विभाग (क्रिड) से सूची मिलते ही पात्र महिलाओं से संपर्क भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जिला प्रशासन द्वारा 51 क्लस्टर में ग्राम सचिवों तथा सीपीएलओ फील्ड में जाकर पात्र महिलाओं का पंजीकरण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिन परिवारों की वार्षिक आय एक लाख रुपये तक है उसमें महिलाओं को 2,100 रुपये मासिक आर्थिक सहायता बैंक खातों में मिलनी शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि यदि आवेदन के समय कोई समस्या है तो टोल फ्री नंबर 18001802231 और हेल्पलाइन नंबर

0172-4880500 तथा व्हाट्सएप नंबर 9888633322 पर संपर्क किया जा सकता है। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला परिषद के सीईओ उदय सिंह तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed