फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   No dialect, Haryanvi is a co-language of Hindi: Dr. Ramnivas

बोली नहीं, हिंदी की सहभाषा है हरियाणवी : डॉ. रामनिवास

Wed, 04 Dec 2024 12:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 04 Dec 2024 12:07 PM IST
विज्ञापन
No dialect, Haryanvi is a co-language of Hindi: Dr. Ramnivas
नारनौल। हरियाणवी बोली प्राचीन काल से ही समृद्ध रही है। पाली, प्राकृत आदि अन्य भाषाओं की भांति, इसका विकास भी सीधे संस्कृत से हुआ है। स्पष्ट है कि बोली नहीं, हिंदी की सहभाषा है हरियाणवी।
विज्ञापन

भाषा के आधार पर ही पंजाब से अलग होकर स्वतंत्र राज्य के रूप में हरियाणा अस्तित्व में आया था। हरियाणवी को तभी राजभाषा का दर्जा मिल जाना चाहिए था। यह मानना है हरियाणा के समकालीन हिंदी साहित्य के प्रथम शोधार्थी और अधिकारी विद्वान डॉ. रामनिवास मानव का, जिन्हें हिंदी-साहित्य पर प्रथम पीएचडी और प्रथम डी.लिट होने का श्रेय प्राप्त है।
विज्ञापन

जब डॉ. मानव से पूछा गया कि आज तक हरियाणवी बोली भाषा क्यों नहीं बन पाई, तो इसके लिए उन्होंने सरकारों की उपेक्षा और गलत भाषा-नीति को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने स्पष्ट किया कि हरियाणवी का विकास किसी भी सरकार के एजेंडे में नहीं रहा। यही कारण है कि यहां पंजाबी, उर्दू और संस्कृत अकादमियां तो स्थापित हुई, लेकिन हरियाणवी साहित्य अकादमी गठित करने का कभी किसी के दिमाग में विचार तक नहीं आया। यही नहीं हरियाणवी को गांव की बोली समझकर संभ्रांत और शिक्षित वर्ग द्वारा इसे हिकारत की नजर से देखा जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed