{"_id":"604517e48ebc3e592071d6b0","slug":"no-advanced-life-support-system-ambulance-in-mahendragarh-narnol-news-rtk598830568","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में नहीं एडवांस लाइफ स्पोर्ट्स सिस्टम एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में नहीं एडवांस लाइफ स्पोर्ट्स सिस्टम एंबुलेंस
विज्ञापन
डेढ़ वर्ष पहले महेंद्रगढ़ अस्पताल को नागरिक अस्पताल का दर्जा दिए जाने के बाद भी यहां एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम एंबुलेंस सुविधा शुरू नहीं हो पाई है। इस वजह से सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ जाते हैं। जिले में एक मात्र एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम एंबुलेंस केवल नारनौल में ही है जो 108 नंबर पर डायल कर बुलाई जाती है। परंतु नारनौल की दूरी 25 किलोमीटर होने की वजह से एंबुलेंस देरी से पहुंचती है। यह एंबुलेंस वेंटीलेटर, ऑक्सीजन सहित सभी एडवांस सिस्टम से लैस होती है।
प्रदेश सरकार ने प्रत्येक जिले में एक एएलएसएस एंबुलेंस दी हुई है। यह एंबुलेंस 108 पर कॉल करने पर पहुंच जाती है। जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल जिला अस्पताल को यह सुविधा दी है। डेढ़ वर्ष पहले महेंद्रगढ़ अस्पताल को भी अपग्रेड कर दिया था। पहले यह अस्पताल 50 बेड का था जो बढ़ाकर 100 बेड का कर दिया गया है। परंतु अभी तक अस्पताल में बहुत सी सुविधाएं नहीं है। आधुनिक जांच मशीनों के अलावा एएलएसएस एंबुलेंस की सुविधा भी शुरू नहीं हो पाई है। यह एंबुलेंस नहीं होने की वजह से हादसे में गंभीर रूप से घायल अस्पताल नहीं पहुंच पाते वो रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। वैसे तो जिले मेें 17 एंबुलेंस हैं, लेकिन एएलएसएस एंबुलेंस मात्र एक ही है।
हृदय रोगियों के लिए फायदेमंद होती है एंबुलेंस
गौरतलब है कि गंभीर मरीजों को अस्पताल से रेफर करने की स्थिति में उन्हें सुरक्षित हायर सेंटर तक पहुंचाने के मकसद से राज्य सरकार की ओर से एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस का संचालन शुरू किया गया। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस एंबुलेंस की मदद से गंभीर हार्ट रोगियों को, घायलों और अन्य गंभीर बीमारी के मरीजों को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल या संस्थान में शिफ्ट किया जाने के लिए होता है। इसका सबसे अधिक फायदा हृदय रोग के मरीजों को मिलता है। अस्पताल में वेंटीलेटर के अभाव में मरीज को अन्यत्र रैफर करना है तो मरीज को इसकी सुविधा इस एंबुलेंस में ही मिलने लगी।
विज्ञापन
इन अस्प्तालों में है एंबुलेंस की सुविधा
दुर्घटनाग्रस्त लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा देने व अस्पताल तक पहुंचाने के लिए विभिन्न अस्पतालों में एंबुलेंस की सुविधा दी गई है। जिले में कुल 17 एंबुलेंस हैं। इनमें नारनौल में 7, महेंद्रगढ़ में 3, अटेली में 2, नांगल चौधरी 2, सतनाली 1, कनीना 1, नांगल सिरोही में एक एंबुलेंस हैं। नारनौल जिला अस्पताल में ही एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस है।
100 केस में 10-15 गंभीर
महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल को एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम एंबुलेंस की बहुत आवश्यकता है। लगभग छह लाख लोगों पर यह एक मात्र बड़ा अस्पताल है। अस्पताल में लगभग 600 ओपीडी प्रतिदिन होती है। महीने में लगभग 100 केसों में 15 से 20 केस गंभीर होते हैं जिनको इस एंबुलेंस की आवश्यकता होती है।
वर्जन:
नागरिक अस्पताल के पास तीन एंबुलेंस हैैं। इन एंबुलेंस की मदद से काम चल रहा है। कभी एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम एंबुलेंस की जरूरत पड़ती है तो नारनौल से मंगवा लेते हैं। इस एंबुलेंस के लिए भी हम सरकार को लिखेंगे।
-डॉ. मोनू यादव, कार्यकारी प्रवर चिकित्सा अधिकारी।