फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Nine street vendors were fined 2100 rupees each, while the others removed their goods themselves.

Mahendragarh-Narnaul News: नौ रेहड़ी चालकों पर 2100 रुपये के चालान, बाकी ने खुद हटाया सामान

Tue, 16 Dec 2025 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Nine street vendors were fined 2100 rupees each, while the others removed their goods themselves.
फोटो संख्या:63- विश्वकर्मा चौक पर दुकान के बाहर लगा फ्लैक्स बोर्ड को हटाते नगर पालिका कर्मचारी- - फोटो : कादीपुर के खोजापुर गांव में तार पर गिरा पेड़।
महेंद्रगढ़। शहर में कुछ दुकानदार रातों-रात अतिक्रमण हटाते नजर आए। वहीं कुछ दुकानदान प्रशासन की चेतावनी के बाद भी नहीं मानें। इसके चलते नगर पालिका ने सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नौ रेहड़ी चालकों पर 2100 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त किया तो कर्मचारियों की दुकानदारों से नोंकझोंक शुरू हो गई।
विज्ञापन

अभियान के दौरान पांच पुलिस कर्मचारियों की तैनाती रही। नपा प्रशासन की से दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई थी। सोमवार को नपा प्रशासन को दी गई समय सीमा समाप्त होने बाद कर्मचारियों ने अभियान की शुरूआत की।
विज्ञापन

अभियान शंकर मार्केट, बालाजी चौक, शॉपिंग कांप्लेक्स, आंबेडकर चौक रोड, विश्वकर्मा चौक, आईटीआई मार्ग, बस स्टैंड रोड, राव तुलाराम चौक तक चलाया गया। करीब डेढ़ घंटे चले अभियान के कर्मचारियों ने मेज, फ्लैक्स, रेहड़ी, जाली, कैरेट, तिरपाल सहित अन्य सामान जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान हुड्डा पार्क के पास नौ रेहड़ी चालकों का चालान कर जुर्माना भी लगाया गया। इसमें एक चालान 500 रुपये तथा आठ चालान 200 रुपये का काटा गया।
-----------
बिना अधिकारी के चलाया अभियान
सोमवार को नगर पालिका कर्मचारियों ने अतिक्रमण अभियान चलाया गया। अभियान बिना नपा अधिकारी व ड्यूटी मेजिस्ट्रेट के चलाया गया। बालाजी चौक पर अभियान दौरान सब्जी की दुकान से सामान हटाने के दौरान नोकझोंक हुई। दुकानदार ने कहा की उसकी दुकान निर्धारित सीमा के अंदर है।
------------------------
दुकानदारों ने रातों रात हटाया अतिक्रमण
बाजार क्षेत्र में कई दुकानदारों ने अपने टीन शेड, चबूतरे और होल्डिंग स्वयं हटा लिए। अतिक्रमण हटने के बाद सिनेमा रोड, सब्जी मंडी रोड, मसानी चौक, गांधी मार्केट में बाजार खुला और चौड़ा नजर आने लगा है। शॉपिंग कांप्लेक्स में दुकानदारों ने बरामदों को खाली कर दिया गया। दुकानदारों ने कार्रवाई से बचने के लिए स्वयं ही दुकान के बाहर किया गया अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया।

-----------
खुले नजर आई शहर की मुख्य सड़क
नगर पालिका व प्रशासन की बार-बार चेतावनी के चलते शहर के कई सड़कों से दुकानदारों ने स्वयं ही सीढ़ियों को हटा लिया। सिनेमा रोड, सब्जी मंडी रोड, आईटीआई रोड, रेलवे रोड, मसानी से परशुराम चौक, 11 हट्टा बाजार की सड़कें खुली नजर आने लगी।
-------------
- वर्जन:
अभियान के दौरान दुकानदारों के सामान जब्त किया गया व नौ रेहड़ी चालकों पर जुर्माना लगाया गया है। प्रशासन के सहयोग से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उपमंडल अधिकारी कनिका गोयल स्वयं अभियान की निगरानी कर रही हैं। -रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed