फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   NIA attached property of gangster Surendra Chiku and his brother-in-law Bhupesh in Narnaul

Narnaul: एनआईए टीम ने गैंगस्टर सुरेंद्र उर्फ चीकू की प्रॉपर्टी को किया अटैच, घर के बाहर लगाया नोटिस

Sat, 04 Mar 2023 02:48 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 04 Mar 2023 02:48 PM IST
सार

एनआईए की टीम तीन बार गैंगस्टर चीकू के ठिकानों पर रेड कर चुकी है। 21 फरवरी को भी एनआईए की टीम ने गांव मोहनपुर व नारनौल के सेक्टर 1 में चीकू तथा उसके साले भूपेश के घर पर रेड की थी।

विज्ञापन
NIA attached property of gangster Surendra Chiku and his brother-in-law Bhupesh in Narnaul
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एनआईए की टीम ने शनिवार को एक बार फिर से कुख्यात गैंगस्टर सुरेंद्र उर्फ चीकू तथा उसके रिश्तेदार के घर पर रेड की। इस दौरान एनआईए की टीम ने सुरेंद्र चीकू के गांव मोहनपुर तथा उसके साले भूपेश के नारनौल हुडा सेक्टर की प्रॉपर्टी को अटैच कर दिया। वहीं उनके घर के बाहर नोटिस चस्पाया।
विज्ञापन


बता दें कि एनआईए की टीम तीन बार गैंगस्टर चीकू के ठिकानों पर रेड कर चुकी है। 21 फरवरी को भी एनआईए की टीम ने गांव मोहनपुर व नारनौल के सेक्टर 1 में चीकू तथा उसके साले भूपेश के घर पर रेड की थी। इस दौरान टीम ने भूपेश को नोटिस दिया था, जबकि टीम सुरेंद्र को अपने साथ लेकर चली गई थी। इसके बाद एनआईए की टीम शनिवार को एक बार फिर से नारनौल पहुंची। इस दौरान टीम के साथ एक बस में एनआईए के पुलिसकर्मी भी आए थे। उनके अलावा नारनौल पुलिस भी साथ रही। 
विज्ञापन


एनआईए की टीम सबसे पहले नारनौल के सेक्टर में भूपेश के मकान पर पहुंची। जहां पर टीम ने भूपेश के मकान के बाहर प्रॉपर्टी अटैच का नोटिस लगाया। नोटिस लगाने के बाद टीम ने मकान के बाहर प्रॉपर्टी अटैच का एक बोर्ड भी लगाया। गैंगस्टर सुरेंद्र उर्फ चीकू पर हरियाणा और राजस्थान में लूट, डकैती, अपहरण, हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट जैसे 20 से अधिक मामले दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed