फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   NHM workers staged a sit-in at the mini secretariat and raised slogans.

Mahendragarh-Narnaul News: एनएचएम कर्मियों ने लघु सचिवालय पर धरना देकर की नारेबाजी

Fri, 09 Aug 2024 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 09 Aug 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
NHM workers staged a sit-in at the mini secretariat and raised slogans.
नारनौल। लघुसचिवालय में एनएचएम कर्मचारियों का 15वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा। इस दौरान पांच कर्मचारियों ने क्रमिक अनशन किया।
विज्ञापन

एंबुलेंस चालक राकेश ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में एंबुलेंस सेवाएं दे रहे चालक अपनी जान की बाजी लगाकर डयूटी कर रहा है। उन्होंने कहा कि दिवंगत कर्मचारी के आश्रित को कम से कम 50 लाख रुपये सहायता राशि तथा अनुकंपा आधार पर नौकरी दी जानी चाहिए। राकेश के अतिरिक्त पूर्ण कुमार, दिलबाग सिंह, अशोक कुमार, ऋषिपाल गोठवाल भी क्रमिक अनशन पर रहे।
धरने की अध्यक्षता कर रहे डाॅ. पुष्पेंद्र ने बताया कि जिले के सभी एनएच एम कर्मचारियों द्वारा लंबित मांगों को लेकर 15वें दिन भी हड़ताल जारी रही। इस दौरान जिले की सभी एनएचएम कर्मचारी प्रात 9 बजे लघु सचिवालय नारनौल में एकत्रित हुए व धरना दिया गया। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा जारी किए गए स्पष्टीकरण किसी भी कर्मचारी पर कोई असर नही दिखाई दिया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला मंत्री विनोद राव, एआईयूटीयूसी के जिला प्रधान मास्टर सूबे सिंह, जिला सचिव छाजुराम रावत, एआईकेएमएस के जिला सचिव डाॅ. वृतपाल सिंह, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कौशल कुमार, जिला सचिव राहुल सारवान, प्रदेश सचिव महेंद्र बोयत, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला संयोजक संदीप यादव, प्रवीण शर्मा, रेणू यादव, महेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed