फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   nhm workers protest to wearing to ppe kit

Mahendragarh-Narnaul News: एनएचएम कर्मचारियों ने पीपीई किट पहनकर किया प्रदर्शन

Mon, 12 Aug 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 12 Aug 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
nhm workers protest to wearing to ppe kit
नारनौल। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के 17वें दिन भी हड़ताल जारी रही। इस दौरान कर्मचारियों ने पीपीई किट पहन कर रोष प्रदर्शन किया। सभी कर्मचारी भारी बारिश में लघु सचिवालय में धरना स्थल पर एकत्रित हुए और सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की।
विज्ञापन

इसके बाद बारिश के दौरान ही जिला अध्यक्ष डाॅ. पुष्पेंद्र की अध्यक्षता में सैकड़ों कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए महावीर चौक पर पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान दिलबाग सिंह व संदीप द्वारा कोराना काल के दौरान प्रयोग की जाने वाली पीपीई किट पहनकर सरकार द्वारा कोरोना योद्धाओं की अनदेखी करने पर रोष जताया। दिलबाग सिंह ने बताया कि 2 नवंबर 2021 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा एनएचएम कर्मचारियों द्वारा कोरोना काल में की गई सेवा के एवज में सातवां वेतन देने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई थी, परंतु 3 वर्ष बीत जाने पर अभी तक सातवां वेतन लागू नही किया गया है। जिला संयोजक संदीप यादव ने महाबीर चौक पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा बार-बार मीडिया के माध्यम से झूठी वाह वाही लेने के लिए घोषणाएं कर रही है, परंतु धरातल पर कुछ नही किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला संयोजक राज्य कार्यकारिणी सदस्य हरकेश, जिला मंत्री विनोद राव, धर्मेंद्र वर्मा, नित्यानंद चौधरी, दिनेश शर्मा, सुनीता यादव, सपना, डाॅ. लोकेश, डाॅ. संदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed