फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   NHM employees will get stalled DA, letter issued

Mahendragarh-Narnaul News: एनएचएम कर्मचारियों को मिलेगा रुका हुआ डीए, पत्र जारी

Wed, 01 May 2024 03:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 01 May 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
NHM employees will get stalled DA, letter issued
नारनौल। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री के साथ एक बैठक हुई थी। बैठक में एनएचएम कर्मचारियों की जनवरी 2023 से रोके गए डीए के बारे में अवगत करवाया गया था। इसके लिए अब पत्र जारी कर दिया गया है। इससे 5 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके सभी एनएचएम कर्मचारियों को श्रेणी अनुसार क्रमश: 1200 से लेकर 5000 रुपये तक का प्रतिमाह लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

इसके साथ 7वें पे कमिशन की घोषणा जो तत्कालीन मुख्यमंत्री ने की थी, उसके बारे में भी स्मरण करवाया। इसके अलावा आनलाइन ट्रांसफर पालिसी रद्द किए जाने बारे आपत्ति दर्ज की गई थी और कर्मचारियों के हेल्थ बीमा के विषय में जो अधिकारियों द्वारा लेट लतीफी की जा रही है, उससे एनएचएम कर्मचारियों को नुकसान हो रहा है। इस बारे में भी अवगत करवाया गया। कर्मचारियों की ग्रेच्युटी और आंदोलन के दौरान के काटे गए वेतन की बात भी प्रमुखता से रखी गई। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के राज्य कमेटी सदस्य हरकेश, जिला प्रधान डॉ. पुष्पेंद्र एवं समस्त जिला कार्यकारिणी द्वारा हरियाणा सरकार का धन्यवाद प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed