{"_id":"66afcc05f4826e31050fbc34","slug":"nhm-employees-demonstrated-outside-the-residence-of-irrigation-minister-narnol-news-c-196-1-nnl1003-114767-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: एनएचएम कर्मचारियों ने सिंचाई मंत्री के आवास के बाहर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: एनएचएम कर्मचारियों ने सिंचाई मंत्री के आवास के बाहर किया प्रदर्शन
Mon, 05 Aug 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 05 Aug 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। लघुसचिवालय में सांझा मोर्चा के बैनर तले चल रहे एनएचएम कर्मचारियों का धरना रविवार को भी जारी रहा। सभी एनएचएम कर्मचारी सुबह लघुसचिवालय में एकत्रित हुए और वहां से प्रदर्शन करते हुए सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव के आवास तक गए। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस भी मंत्री के आवास पर तैनात रही।
कर्मचारी अपनी मांगों का एक ज्ञापन देने मंत्री के आवास पर पहुंचे उस समय वे किसी कार्य से बाहर गए थे। उनकी गैर मौजूदगी में उनके ऑफिस प्रभारी जब ज्ञापन लेने आए तो कर्मचारियों ने उन्हें ज्ञापन देने से मना कर दिया। कर्मचारियों का कहना था कि वे मंत्री को ही अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपगे। जब कर्मचारियों को बताया कि मंत्री को आने में तीन घंटे लगेंगे तो उन्होंने उनके आवास के बाहर ही अपना धरना शुरू कर उनके इंतजार में बैठ गए। इस मौके पर संघ के जिला मंत्री विनोद राव ने कहा कि पूरे हरियाणा के एनएचएम कर्मचारियों का आंदोलन 10वें दिन में प्रवेश कर गया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। एनएचएम कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ भी दिया जाने सहित 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सिंचाई मंत्री डाॅ. अभय सिंह यादव को सौंपा है। प्रदर्शन में भारी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया।