{"_id":"6a060ec12c995d49280c9d2e","slug":"newly-elected-councilor-surendra-singhs-pledge-to-make-ward-14-a-model-of-development-narnol-news-c-203-1-mgh1004-126483-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्वाचित पार्षद सुरेंद्र सिंह का संकल्प : वार्ड-14 को बनाएंगे विकास का मॉडल वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्वाचित पार्षद सुरेंद्र सिंह का संकल्प : वार्ड-14 को बनाएंगे विकास का मॉडल वार्ड
विज्ञापन
फोटो संख्या:74- कनीना के वार्ड नंबर 14 नवनिर्वाचित पार्षद सुरेंद्र सिंह--संवाद
कनीना। नगरपालिका कनीना के वार्ड संख्या-14 के उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद नवनिर्वाचित पार्षद सुरेंद्र सिंह ने वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना अपनी पहली प्राथमिकता बताया है। पार्षद ने कहा कि वार्ड की बदहाल गलियों, खराब सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और पानी निकासी जैसी समस्याओं का समाधान करवाकर वार्ड को विकास की नई पहचान दी जाएगी।
वार्ड-14 से हाल ही में संपन्न हुए उपचुनाव में भारी मतों से विजयी रहे सुरेंद्र सिंह ने कहा कि जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वार्ड में वर्षों से कई मूलभूत समस्याएं बनी हुई हैं जिनका समाधान करवाने के लिए वे नगर पालिका अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों के साथ मिलकर कार्य करेंगे।
उन्होंने बताया कि वार्ड में कई गलियां ऐसी हैं जो आज तक पक्की नहीं बनीं। बारिश के दिनों में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा कई क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं होने से रात के समय अंधेरा छाया रहता है। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वार्ड-14 तेजी से विकसित हो रहा क्षेत्र है और आने वाले समय में यहां आबादी और अधिक बढ़ेगी। ऐसे में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य करवाना जरूरी है।
पार्षद ने भावुक होते हुए कहा कि पूर्व पार्षद एवं कनीना नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन राजेंद्र सिंह लोढ़ा ने वार्ड के विकास को लेकर कई सपने देखे थे लेकिन सड़क दुर्घटना में उनके आकस्मिक निधन के कारण वे अधूरे रह गए। अब उनका प्रयास रहेगा कि स्वर्गीय लोढ़ा के अधूरे सपनों को पूरा किया जाए और वार्ड को विकास की नई दिशा दी जाए।
नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. रिंपी कुमारी ने भी कहा कि वार्ड-14 में विकास कार्यों को लेकर प्राथमिकता के आधार पर योजनाएं तैयार की जाएंगी। जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए नगर पालिका स्तर पर आवश्यक सहयोग दिया जाएगा।
कस्बावासियों ने भी नवनिर्वाचित पार्षद से वार्ड में टूटी सड़कों, जलभराव, सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं के जल्द समाधान की उम्मीद जताई है।